आज का इतिहास 18 अक्टूबर (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 18 अक्टूबर को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1386 – जर्मनी के सबसे पुराने विश्वविद्यालय, हाइडेलबर्ग यूनिवर्सिटी की स्थापना की गई।
1564 – इंग्लैंड के नौसैनिक कमांडर जॉन हॉकिन्स ने दूसरी बार अमेरिका यात्रा शुरू की।
1565 – फ़िलिपीन औपचारिक रुप से स्पेन के एशियाई उपनिवेशों में शामिल हुआ।
1572 – स्पेन की सेना ने मास्ट्रिच पर हमला कर दिया।
1648 – उत्तर अमेरिकी उपनिवेशों में 'बोस्टन शूमेकर्स' पहला श्रम संगठन बना।
1878 – थॉमस एल्वा एडीसन ने घरेलू उपयोग के लिए बिजली उपलब्ध करायी।
1891 – अमेरिका में पहली अंतरराष्ट्रीय छह दिवसीय साइकिल रेस न्यूयार्क के मैडिसन स्चयर गार्डन से शुरू हुई।
1892 – अमेरिका में शिकागो से न्यूयार्क के बीच पहली लंबी दूरी की वाणिज्यिक फोन लाइन को शुरु किया गया।

यह भी जानें : 17 अक्टूबर की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

1898 – अमेरिका ने स्पेन से प्यूर्टो रिको का अपने कब्जे में लिया।
1922 – ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कंपनी की स्थापना हुई, जिसका नाम बदलकर बाद में ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन कर दिया गया।
1931 – इलेक्ट्रीसिटी के खोजकर्ता थॉमस एडिसन का निधन हुआ।
1944 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान नाजी जर्मनी से चेकोस्लोवाकिया की स्वतंत्रता के लिये सोवियत संघ ने लड़ाई शुरु की।
1954 – टेक्सास इंस्ट्रूमेंट्स कंपनी ने पहले ट्रांजिस्टर रेडियो का निर्माण किया।
1963 – लॉर्ड होम को कंजरवेटिव पार्टी में नेतृत्व के लिए चली उठापटक के बाद ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री के रूप में चुन लिया गया था।
1968 – भारत के पूर्व स्पिनर नरेंद्र हिरवानी का गोरखपुर में जन्म हुआ था। इन्होंने अपने करियर में 17 टेस्ट मैच में 66 और 18 वनडे मैचों में 23 विकेट झटके।

पढ़े : भारतीय व विश्व इतिहास में 19 अक्टूबर का दिन

1972 – पहले बहु-आयामी हेलीकॉप्टर एसए-315 का बेंगलुरु में हवाई परीक्षण किया गया।
1980 – पहली हिमालय कार रैली काे बम्बई (अब मुंबई) के ब्रेबोर्न स्टेडियम से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
1989 – पूर्वी जर्मनी के कम्यूनिस्ट नेता एरिक होनेकर को उनके पद से हटा दिया गया।
1991 – दक्षिण पश्चिम एशिया और दक्षिणी पूर्वी यूरोप के मुहाने पर स्थित अजरबैजान ने तत्कालीन सोवियत संघ से स्वतंत्र होने की घोषणा की।
2004 – कुख्यात चंदन तस्कर वीरप्पन मारा गया।
– म्यांमार के प्रधानमंत्री खिन न्युंट को भ्रष्टाचार के आरोप में अपदस्थ कर नजरबंद कर रखा गया।
2006 – माइक्रोसॉफ्ट में इंटरनेट एक्सपोलरर 7.0 को जारी किया।
2007 – पाकिस्तान के कराची शहर में पूर्व पाकिस्तानी प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टाे की मोटर कार रैली में हुये आत्मघाती हमले में 139 लोगों की मौत और 450 अन्य घायल। भुट्टो सकुशल बच गयीं।