आज का इतिहास 10 अक्टूबर (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 10 अक्टूबर को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1731 – हाइड्रोजन गैस को खोज करने वाले ब्रिटिश वैज्ञानिक हेनरी कैवेन्डिश का जन्म हुआ।
1756 – गवर्नर जनरल रॉबर्ट क्लाइव के नेतृत्व में ब्रिटिश सेना ने कलकत्ता पर दोबारा से कब्जा किया।
1845 – अमेरिका ने मेरीलैंड के अन्नापोलिस में नौसेना अकादमी खोला।
1846 – ब्रिटिश खगोलविद विलियम लासेल ने नेपच्यून के प्राकृतिक उपग्रह की खोज की।
1865 – जॉन वेल्से हयात ने बिलियर्ड बॉल का पेटेंट हासिल किया।
1902 – हालैंड के हेग नगर में अंतर्राष्ट्रीय हेग न्यायालय ने पहली बार अपनी कार्यवाही आरंभ की।
1906 – प्रसिद्ध भारतीय उपन्यासकार आर. के. नारायन का जन्म हुआ था। उनका पूरा नाम रासीपुरम कृष्णस्वामी अय्यर नारायण स्वामी था।
1910 – वाराणसी में मदन मोहन मालवीय की अध्यक्षता में प्रथम अखिल भारतीय हिन्दी सम्मेलन का आयोजन किया गया था।
– डॉ. द्यारकानाथ शांताराम कोटनिस का जन्म हुआ।

यह भी जानें : 9 अक्टूबर की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

1924 – शिकागो में स्थित लोयोला विश्वविद्यालय के लेक शोर परिसर में अल्फा डेल्टा गामा बिरादरी की स्थापना की गई।
1928 – च्ययांग काई-शेक चीन की राष्ट्रीय सरकार के अध्यक्ष बने।
1942 – सोवियत संघ ने आस्ट्रेलिया के साथ अपने राजनयिक संबंध की शुरुआत की।
1954 – प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री रेखा का जन्म हुआ।
1964 – टोकियो में हुए ग्रीष्मकालीन ओलंपिक का पहली बार दूरदर्शन पर सीधा प्रसारण किया गया।
1967 – अंतरराष्ट्रीय बाहृय अंतरिक्ष संघि प्रभाव में आया।
1970 – फ़िजी को ब्रिटेन से स्वतंत्रता मिली और इस दिन को इस देश का राष्ट्रीय दिवस घोषित किया गया।
1971 – अमेरिका के एरिजोना के लेक हवासु शहर में लंदन ब्रिज को पुनर्निर्मित किया गया। इसे ब्रिटेन से खरीदकर तोड़कर अमेरिका लाया गया था।

पढ़े : भारतीय व विश्व इतिहास में 11 अक्टूबर का दिन

1978 – रोहिणी खादिलकर राष्ट्रीय चेस प्रतियोगिता जीतने वाली प्रथम महिला बनी।
1986 – सैन सल्वाडोर में 7.5 तीव्रता वाले भूकंप में 1,500 लोगों की मौत हुई।
1990 – अमेरिका का 67वां मानव अंतरिक्ष मिशन डिस्कवरी 11 अंतरिक्ष से लौटा।
1991 – भारत ने विश्व कैरम प्रतियोगिता का टीम खिताब जीता।
1992 – दूसरा हुगली पुल ‘विद्यासागर सेतु’ खुला।
1999 – लंदन में पहली बार 'मिलेनियम व्हील' एक विशालकाय घूमने वाला झूला चलाया गया। जिसकी उंचाई करीब 125 मीटर थी और इसके निर्माण में करीब 1700 मीट्रिक टन स्टील का इस्तेमाल किया गया था।
2005 – एंजेला मार्केल जर्मनी की पहली महिला चांसलर बनीं।
2008 – निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में भारी गिरावट दर्ज की गई।
2011 – भारत के प्रसिद्ध पद्मभूषण गजल गायक जगजीत सिंह का निधन हुआ।