भारत सहित विश्व के प्रमुख खेल स्टेडियम व क्लबों की सूची

Stadium Of India In Hindi
भारत सहित विश्व के प्रमुख खेल स्टेडियम (Stadium of India in Hindi) : हम यहां भारत के साथ ही विश्व के प्रमुख खेल और उनसे संबंधित महत्वपूर्ण स्थल, स्टेडियम और क्लब का पूर्ण विवरण दे रहे है। जो कि प्रतियोगी परीक्षा की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण हैं और इसके अध्ययन से आपको सभी खेलों को समझने में काफ़ी मदद मिलेगी। लगभग सभी सामान्य ज्ञान के पेपर में खेल जीके में खेल स्थल, स्टेडियम और क्लब से संबंधित प्रश्न पूछ लिया जता है। इसलिए एक नंबर पक्का करने के लिए प्रमुख खेल स्टेडियमो के नाम, स्थान की इस सूची को रट डाले।





एथलेटिक्स : कॉमनवेल्थ स्टेडियम (कनाडा), स्टेडियम ऑस्ट्रेलिया (सिडनी), बर्डस नेस्ट स्टेडियम, बीजिंग (चीन), ओलिंपिक स्टेडियम, एथेंस (ग्रीस)
बेसबॉल : ब्रुकलीन (संयुक्त राज्य अमेरिका), डॉजर स्टेडियम (संयुक्त राज्य अमेरिका), क्वालकोम स्टेडियम (अमेरिका), वेटरंस स्टेडियम (अमेरिका)
बास्केटबॉल : एलामोडोम (टेक्सास), शारलॉट कोलिसियम (अमेरिका)
नौकायन : पुटनी (इंग्लैंड)
बॉक्सिंग : मेडिसन स्क्वेयर गार्डन (संयुक्त राज्य अमेरिका), यांकी स्टेडियम (अमेरिका)

यह भी देखें : प्रमुख खेल और उनसे जुड़ी शब्दावली

क्रिकेट : असगीरिया स्टेडियम, कैंडी (श्रीलंका), अर्बल-नियाज स्टेडियम, पेशावर (पाकिस्तान), बंगबंधु नेशनल स्टेडियम, ढाका (बांग्लादेश), बाराबती स्टेडियम (कटक), ब्रेबोर्न स्टेडियम मुंबई (भारत), चेपक ग्राउंड, चेन्नई (भारत), चिन्नास्वमी स्टेडियम, बंगलौर (भारत), ईडेन गार्डेन, कोलकाता (भारत), ईडेन पार्क (न्यूजीलैंड), फिरोजशाह कोटला ग्राउंड, नई दिल्ली (भारत), गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर (पाकिस्तान), ग्रीन पार्क, कानपुर (भारत), इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम, विशाखापट्टनम (भारत), इकबाल स्टेडियम, फैसलाबाद (पाकिस्तान), जिन्ना स्टेडियम, गुजरांवाला (पाकिस्तान), खेतरामा स्टेडियम, कोलंबो (श्रीलंका), लाल बहादुर स्टेडियम, हैदराबाद (भारत), लीड्स (इंग्लैंड), लॉडर्स (इंग्लैंड), एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई (भारत), मेलबोर्न (ऑस्ट्रेलिया), नेशनल स्टेडियम, कराची (पाकिस्तान), नेहरू स्टेडियम, पुणे (भारत), नेहरू स्टेडियम, गोवा (भारत), ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर (इंग्लैंड), ओवल, लंदन (इंग्लैंड), पिंडी स्टेडियम, रावलपिंडी (पाकिस्तान), सबीना पार्क (वेस्टइंडीज), सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर (भारत), सिंहली स्पोटर्स क्लब स्टेडियम, कोलंबो (श्रीलंका), ट्रेंट ब्रिज (इंग्लैंड), वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई (भारत), वांडरर्स (दक्षिण अफ्रीका) सेंचुरियन पार्क (दक्षिण अफ्रीका)।

और जानें : खेलों से सम्बंधित कप एवं ट्रॉफियां

फुटबॉल : अंबेडकर स्टेडियम, नई दिल्ली (भारत), एथेंस ओलिंपिक स्टेडियम (ग्रीस), ब्रुकलैंड (इंग्लैंड), कॉरपोरेशन स्टेडियम, कोलकाता (भारत), फेड एक्स फील्ड (अमेरिका), मिलेनियम स्टेडियम (इंग्लैंड), नेहरू स्टेडियम, नई दिल्ली (भारत), ओइटा बिग आई स्टेडियम (जापान), पोंटिया सिल्वरडोम (अमेरिका), साल्ट लेक स्टेडियम, कोलकाता (भारत), सेन जेनुआरियो स्टेडियम (ब्राजील), वेटरंस स्टेडियम (अमेरिका), वेंबली (लंदन), योकोहामा इंटरनेशनल स्टेडियम (जापान)।
गोल्फ : आगस्टा नेशनल क्लब (अमेरिका), लियोन गोल्फ क्लब (फ्रांस), मैट्रोपोलिटन क्लब (मेलबोर्न), सेंडी लॉज (स्कॉटलैंड), यंगून क्लब (म्यांमार)।
ग्रेहाउंड रेसिंग : व्हाइट सिटी (इंग्लैंड)





हॉकी : ध्यानचंद स्टेडियम, लखनऊ (भारत), लाल बहादुर स्टेडियम, हैदराबाद (भारत), मर्डेका स्टेडियम, क्वालालंपुर (मलयेशिया), मेजर ध्यानचंद स्टेडियम (पूर्व नेशनल स्टेडियम), नई दिल्ली (भारत), नेहरू स्टेडियम, नई दिल्ली (भारत), सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर (भारत), शिवाजी स्टेडियम, नई दिल्ली (भारत), वागनेर स्टेडियम (नीदरलैंड्स)।
घुडदौड़ : एंट्री (इंग्लैंड), डॉनकैस्टर (इंग्लैंड), एप्सम (इंग्लैंड), फ्लेमिंग्टन, मेलबोर्न (ऑस्ट्रेलिया)।
पोलो : हर्लिंग्टन (इंग्लैंड), जयपुर पोलो ग्राउंड्स (भारत)।
रग्बी : ब्लैकहीथ, टिवकेनहैम (इंग्लैंड), मिलेनियम स्टेडियम (कार्डिफ, यू.के.), स्टैंड डी फ्रांस (पेरिस, फ्रांस)
शूटिंग : बिस्ले (इंग्लैंड), मार्को पाउलो सेंटर (एथेंस)।
स्नूकर : ब्लैकपूल (इंग्लैंड)।
तैराकी : सुभाष सरोवर, कोलकाता (भारत), तालकटोरा तैराकी पूल, नई दिल्ली (भारत)।
तैराकी एवं नौकायन : केप ग्रिज जेन पटनी-मार्ट-लेक (इंग्लैंड), स्लीन स्पोटर्स कांप्लेक्स (ऑस्ट्रेलिया)।
टेबल टेनिस : एन.डी.एम.सी. इंडोर स्टेडियम, नई दिल्ली (भारत)।
टेनिस : फोरो इटेलिको स्टेडियम, रोम (इटली), रोलां गारोस स्टेडियम, पेरिस (फ्रांस), फ्लाशिंग मीडोज, न्यूयॉर्क (यू.एस.ए.) डी.एल.टी.ए. ग्राउंड्स, नई दिल्ली, (भारत), विबंलडन (इंग्लैंड), फॉरेस्ट हिल (यू.एस.ए.) मेलबॉर्न पार्क (ऑस्ट्रेलिया)।

खेल स्टेडियम से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य
◼️ विश्व का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम भारत में अहमदाबाद में स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम हैं, जिसमें लोगों के बैठने की क्षमता 100000 हैं। इसे मोटेरा स्टेडियम भी कहते हैं।
◼️ भारत का सबसे बड़ा हॉकी स्टेडियम का निर्माण उड़ीसा के राउरकेला में हो रहा है जिसका नाम बिरसा मुंडा स्टेडियम रखा गया है।
◼️ भारत का सबसे पुराना क्रिकेट स्टेडियम कोलकाता में स्थित ईडन गार्डन स्टेडियम है,जो भारत का दूसरा सबसे बड़ा स्टेडियम है।
◼️ हिमाचल प्रदेश के सिसू में विश्व का सबसे ऊंचा क्रिकेट स्टेडियम प्रस्तावित है, जिसका नाम लाहौल क्रिकेट स्टेडियम होने वाला है।
◼️ ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश में स्थित बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट भारत का एकमात्र फार्मूला-1 रेस कार ट्रैक है।
◼️ भारत का सबसे बड़ा इंडोर स्टेडियम इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम नई दिल्ली है।