नोबेल पुरस्कार प्राप्त भारतीय व्यक्ति


भारत के केवल पाँच नागरिकों को ही नोबेल पुरस्कार से अब तक सम्मानित किया गया है। इनमें बाल अधिकारों के लिए संघर्षरत् रहे कैलाश सत्यार्थी व समाजसेवी मदर टेरेसा को शांति के क्षेत्र का नोबेल पुरस्कार मिला था। कैलाश सत्यार्थी को 2014 में तथा मदर टेरेसा को 1979 में यह पुरस्कार मिला था। नोबेल पुरस्कार जीतने वाले अन्य तीन भारतीय रबीन्द्रनाथ टैगोर (1913 में साहित्य के क्षेत्र का नोबेल पुरस्कार), सी.वी. रमन (1930 में भौतिकी के क्षेत्र का पुरस्कार) व प्रो. अमर्त्य सेन (1968 में चिकित्सा के क्षेत्र का, एस. चन्द्रशेखर को 1983 में भौतिकी के क्षेत्र का तथा वेंकटरमन रामकृष्णन को 2009 में रसायन विज्ञान के क्षेत्र का नोबेल पुरस्कार मिला था, किन्तु यह तीनों पुरस्कार की घोषणा से पूर्व ही अमरीकी नागरिका ग्रहण कर चुके थे। भारतीय मूल के ही वी.एस. नायपॉल को 2001 में साहित्य के क्षेत्र का नोबेल पुरस्कार मिला था, किन्तु वह त्रिनिडाड एवं दुबेगो के नागरिक थे।)


नोबेल पुरस्कार पाने वाले भारतीय/भारतीय मूल के व्यक्ति–
 
रबीन्द्रनाथ टैगोर, 1913 साहित्य (Literature)
सी.वी. रमन, 1930 भौतिकी (Physics)
हरगोबिन्द खुराना,* 1968 चिकित्सा (Physiology or Medicine)
मदर टेरेसा, 1979 शान्ति (Peace)
एस चन्द्रशेखर,* 1983 भौतिकी (Physics)
अमर्त्य सेन, 1998 अर्थशास्त्र (Economics)
वी.एस. नायपॉल,* 2001 साहित्य (Literature)
वेंकटरमन रामकृष्णन,* 2009 रसायन विज्ञान (Chemistry)
कैलाश सत्यार्थी, 2014 शान्ति (Peace)
* हरगोबिन्द खुराना, एस. चन्द्रशेखर व वेंकटरमन रामकृष्णन पुरस्कार की घोषणा से पूर्व ही अमरीकी नागरिकता ग्रहण कर चुके थे, जबकि वी. एस. नायपॉल त्रिनिडाड एवं टुबेगो के नागरिक थे तथा उनके पूर्वज भारत से वहाँ जा बसे थे।