आज का इतिहास 8 सितंबर (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 8 सितंबर को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

70 ईस्वी – जनरल टिट्स के नेतृत्व में रोमन सेना ने येरूशलम पर कब्जा किया।
1271 – जाॅन XXI का पोप के रूप में चयन हुआ।
1320 – गाजी मलिक दिल्ली का सुल्तान बना।
1331 – स्टीफन उरोस चतुर्थ ने खुद को सर्बिया का राजा घोषित किया।
1449 – टुमु किले की लड़ाई में मंगोलियाई सेनाओं ने चीन के सम्राट को बंधक बनाया।
1553 – ब्रिटेन के लिचफिल्ड शहर की स्थापना की गई।
1563 – मैक्सीमिलियन को हंगरी का राजा चुना गया।
1664 – नीदरलैंड की सेनाओं ने न्यू एमस्टर्डम (मौजूदा न्यूयॉर्क) को अंग्रेजों को सौंपा।
1689 – चीन और रूस ने नेरट्सजिंस्क (निरचुल) की संधि पर हस्ताक्षर किया।

यह भी जानें : 7 सितंबर की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

1831 – विलियम चतुर्थ के ब्रिटेन की गद्दी पर बैठे।
1900 – टेक्सास के गैलवेस्टोन में चक्रवाती और ज्वारीय तूफान से 6000 लोगों की मौत हुई।
1926 – संगीतकार व फिल्म निर्माता भूपेन हजारिका का जन्म हुआ।
1933 – प्रसिद्ध प्लेबैक सिंगर आशा भोंसले का जन्म हुआ।
1946 – बुल्गारिया ने राजशाही का अंत किया।
1951 – जापान ने 48 देशों के साथ शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।
1952 – जेनेवा में काॅपीराइट के लिये पहले विश्व सम्मेलन में भारत समेत 35 देशों ने हस्ताक्षर किये।
1960 – देश के जाने माने राजनीतिज्ञ और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के पति फिरोज गांधी का निधन हुआ।
1962 – चीन ने भारत की पूर्वी सीमा में घुसपैठ किया।

पढ़े : भारतीय व विश्व इतिहास में 9 सितंबर का दिन

1966 – संयुक्त राष्ट्र के शिक्षा और सांस्कृतिक विभाग यूनेस्को ने पहली बार विश्व साक्षरता दिवस मनाया।
1988 – जाने माने व्यवसायी विजयपत सिंघानिया अपने माइक्रो लाइट सिंगल इंजन एयरक्राफ्ट से लंदन से अहमदाबाद पहुँचे।
1991 – मैसिडोनिया गणराज्य स्वतंत्र हुआ।
2001 – बांग्लादेश के बल्लेबाज मोहम्मद अशरफुल ने श्रीलंका के खिलाफ शतक ठोका। वह सबसे कम्र उम्र में शतक लगाने वाले बांग्लादेश के दूसरे बल्लेबाज बने।
2006 – महाराष्ट्र का मालेगांव में सीरियल ब्लास्ट हुए थे, इस ब्लास्ट में करीब 37 लोगों की मौत हुई थी और 100 से ज्यादा लोगों घायल हुए थे।