आज का इतिहास 28 सितंबर (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 28 सितंबर को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

551 – ईसा पूर्व: चीन के दार्शनिक कनफ्यूसियस का जन्म हुआ।
1825 – जॉर्ज स्टीवेंसन ने यात्री रेल को खींचने के लिए पहले इंजन को चलाया।
1838 – भारत में अंतिम मुगल सम्राट बहादुरशाह जफर अपने पिता की मौत के बाद सिंहासन पर बैठा।
1850 – अमेरिकी नौसेना में कोड़े मारने की सजा समाप्त कर दी गई।
1887 – चीन के ह्वांग-हो नदी में बाढ़ से करीब 15 लाख लोग मारे गए।
1889 – वजन एवं माप पर पहला महासम्मेलन हुआ।
1892 – फुटबॉल का पहला रात्रि मैच हुआ।

यह भी जानें : 27 सितंबर की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

1895 – फ्रांस के प्रसिद्ध जैव वैज्ञानिक लुईस पाश्चर का निधन हुआ।
1907 – 23 साल की उम्र में फांसी पर चढ़े भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी सरदार भगत सिंह का जन्म हुआ।
1915 – कुत-अल-अमरा के युद्ध में ब्रिटेन ने तुर्कों को हराया।
1923 – इथियोपिया ने राष्ट्र संघ की सदस्यता छोड़ी।
1928 – अमेरिका ने चीन की राष्ट्रवादी च्यांग काई-शेक की सरकार को मान्यता दी।
1929 – सुर साम्रागी महान पार्श्वगायिका लता मंगेशकर का जन्म हुआ।
1946 – पाकिस्तान के बल्लेबाज माजिद खान का जन्म हुआ था। इन्होंने अपने करियर में 63 टेस्ट में 3,931 रन और 23 वनडे मैचों में 786 रन बनाए।

पढ़े : भारतीय व विश्व इतिहास में 29 सितंबर का दिन

1950 – इंडोनेशिया संयुक्त राष्ट्र का 60 वां सदस्य बना।
1953 – महान अमेरिकी खगोलशास्त्री एडविन हब्बल का निधन हुआ।
1958 – फ्रांस में संविधान लागू हुआ।
1977 – भारत के प्रसिद्ध कवि सुमित्रानंदन पंत का निधन हुआ। वे हिन्दी साहित्य में छायावादी युग के चार प्रमुख स्तंभो में से एक हैं। 1994 – एतोमिया के जल पोत के तुर्क सागर में डूब जाने से 800 लोगों की मृत्यु हुई।
2004 – विश्व बैंक ने भारत को विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बताया।