आज का इतिहास 25 सितंबर (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 25 सितंबर को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1237 – इंग्लैंड और स्कॉलटलैंड के बीच कॉमन बॉर्डर को लेकर संधि हुई।
1294 – ब्रिटेन के दार्शनिक और रसायनशास्त्री रोजर बेकन का निधन हुआ। उनका जन्म 1214 ईसवी में हुआ था।
1340 – इंग्लैंड और फ्रांस ने निरस्त्रीकरण संधि पर हस्ताक्षर किए।
1524 – वास्कोडिगामा आखिरी बार वायसराय बन कर भारत आया।
1639 – अमेरिका के कैंब्रिज (मेसेचुएट्स) में पहली प्रिंटिंग प्रेस की शुरुआत हुई।
1654 – इंग्लैंड और डेनमार्क ने व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1844 – कनाडा और अमेरिका के बीच न्यूयॉर्क में पहला अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेला गया।
1846 – अमेरिकी सेना ने मेक्सिको के मोंटेरी पर कब्जा किया।
1897 – ब्रिटेन में पहली बस सेवा की शुरुआत हुई।
1911 – फ्रांसीसी युद्धपोत लिब्रीटे में टूलॉन हार्बर पर विस्फाेट से 285 लाेगों की मौत हुई।
1914 – स्वतंत्रता सेनानी और भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल का जन्म राजस्थान के धनिक्या ग्राम में हुआ।

यह भी जानें : 24 सितंबर की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

1916 – भारतीय अर्थशास्त्री, समाजशास्त्री, पत्रकार और महान चिंतक दीनदयाल उपाध्याय का जन्म हुआ।
1920 – भारत के प्रसिद्ध रॉकेट वैज्ञानिक सतीश धवन का जन्म श्रीनगर में हुआ।
1939 – प्रसिद्ध अभिनेता एवं फिल्म निर्माता-निर्देशक फिरोज खान का जन्म हुआ।
1955 – रॉयल जॉर्डन वायु सेना की स्थापना हुई।
1956 – अमेरिका और यूरोप के बीच पहली दूरभाष सेवा शुरू हुई।
1969 – दक्षिण अफ्रीका के दिवंगत बल्लेबाज हैसी क्रोनिए का जन्म हुआ। 68 टेस्ट और 188 वनडे खेलने वाले क्रोनिए की 1 जून, 2001 को हवाई दुर्घटना में मौत हो गई।

पढ़े : भारतीय व विश्व इतिहास में 26 सितंबर का दिन

1981 – मध्य अमेरिकी देश बेलीज संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुआ।
1983 – उत्तरी आयरलैंड में एक उच्च सुरक्षा वाली जेल मेज़ में से 38 कैदी भाग निकले। इस योजना को डर्मट फ़िनुकेन नाम के व्यक्ति ने अंजाम दिया था।
1992 – अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने 1,018 किलोग्राम का एक रोबोट 'मार्स ऑब्जर्वर' स्पेशक्राफ्ट अंतरिक्ष में भेजा।
1996 – तालिबान के लड़ाके के काबुल के बेहद करीब पहुंचे। दो दिनों बाद उन्होंने काबुल पर कब्ज़ा कर लिया और अफ़गानिस्तान को इस्लामिक देश घोषित कर दिया।
1997 – ब्रिटेन के एंडी ग्रीन ने जेट उड़ान की कार 714 मील प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ाकर कीर्तिमान बनाया।
2009 – भारतीय प्रवर्तन निदेशालय ने लगभग पाँच हज़ार करोड़ रुपये के हवाला नेटवर्क का भण्डाफोड़ किया।
2008 – चीन ने अंतरिक्ष यान ‘शेंझो 7’ का प्रक्षेपण किया।
2010 – हिंदी के वरिष्ठ पत्रकार और साहित्यकार कन्हैयालाल नंदन का निधन हुआ।