आज का इतिहास 18 सितंबर (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 18 सितंबर को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1180 – फिलिप अगस्टस फ्रांस के राजा बने।
1502 – अपनी चौथी और अंतिम यात्रा में क्रिस्टोफर कोलंबस कोस्टा रीका पहुंचा।
1615 – इंगलैंड के राजा जेम्स प्रथम के एंबेसडर थामस रॉ जहाँगीर से मिलने सूरत पहुँचा।
1635 – फर्डिनैंड द्वितीय ने फ्रांस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1739 – तुर्की तथा ऑस्ट्रिया ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1803 – अंग्रेजों ने ओडिशा के पुरी पर कब्जा किया।
1809 – लंदन में रायल ओपेरा हाउस खुला।
1810 – चिली ने स्पेन से स्वतंत्र होने की घोषणा की।
1812 – मॉस्को में लगी आग से शहर का 75 फीसदी हिस्सा जलकर खाक हुआ, 12 हजार लोग मारे गए।
1851 – न्यूयार्क टाइम्स अखबार ने प्रकाशन शुरू किया।

यह भी जानें : 17 सितंबर की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं
1905 – नीदरलैंड के रोटरडम शहर में विद्युत ट्रामलाइन की शुरुआत हुई।
1906 – हास्‍य रचनाओं के प्रसिद्ध महाकवि काका हाथरसी का जन्‍म हुआ।
1919 – हालैंड में महिलाओं को मतदान का अधिकार प्राप्त हुआ।
1922 – हंगरी लीग ऑफ नेशंस में शामिल हुआ।
1926 – अमेरिका के मियामी में चक्रवाती तूफान से 250 लोगों की मौत हुई।
1931 – जापान की सेना ने पूर्वोत्तरी चीन में स्थित मन्चूरी के क्षेत्र पर क़ब्ज़ा कर लिया। यह क़ब्ज़ा चीन और जापान के बीच दूसरे युद्ध का कारण बना।
1947 – अमेरिका में वायु सेना का गठन हुआ।
– राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम पारित हुआ।

पढ़े : भारतीय व विश्व इतिहास में 19 सितंबर का दिन
1950 – अभिनेत्री शबाना आजमी का हैदराबाद में जन्‍म हुआ।
1961 – तत्कालीन सोवियत संघ ने नोवाया जेमल्या में परमाणु परीक्षण किया।
1967 – नागालैंड ने अंग्रेजी को आधिकारिक भाषा के रूप में अपनाया।
1976 – ब्राज़ील के प्रसिद्ध फ़ुटबाल खिलाड़ी रोनाल्डो का जन्म हुआ। जिनका पूरा नाम रोनाल्डो रुइस नेज़रियो डेलीमा है।
1986 – मुम्बई से पहली बार महिला चालकों ने जेट विमान बम्बई से गोआ के बीच उड़ाया।
1987 – अमरीका के राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन ने आज ही के दिन ये घोषणा की थी कि आने वाले कुछ सालों में 1000 परमाणु मिसाइलें ख़त्म कर दी जायेगीं।
1988 – बर्मा ने अपना संविधान रद्द किया।
1989 – भारत की मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी अश्विनी पोनप्पा का जन्म हुआ। इन्होंने दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों में ज्वाला गट्टा के साथ महिला डबल्स खिताब जीता।
1997 – संयुक्त राष्ट्र अमेरिका ने ‘होलोग’ नाम से भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
2003 – ढाका-अगरतला के बीच बस सेवा शुरू हुई।