आज का इतिहास 13 सितंबर (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 13 सितंबर को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

922 – लिबिया के एल अज़िज़िया में धरती पर उच्चतम तापमान दर्ज किया गया। छाया में मापा गया यह तापमान 136.4 डिग्री एफ (58 डिग्री सी) था।
1100 – चॉकलेट का पहली बार इस्तेमाल किया गया। आज के दिन अंतरराष्ट्रीय चॉकलेट दिवस मनाया जाता है।
1250 – ईसाइयों और मुसलमानों के बीच मन्सूरिया नामक युद्ध आरंभ हुआ। यह युद्ध जिसे क्रूसेड के नाम से भी जाना जाता है, मिस्र में हुआ।
1574 – तुर्की की सेना ने ट्यूनिस पर पुन: कब्जा किया।
1658 – इंगलैंड के पहले राष्ट्रपति ओलिवर क्रेमवल का 59 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
1780 – अमरीका के शिकागो नगर में लिफ्ट का पहला परीक्षण किया गया। इसे जॉन बेकबार्ट नामक एक अमरीकी ने बनाया था।

यह भी जानें : 12 सितंबर की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

1788 – न्यूयॉर्क शहर अमेरिका की पहली राजधानी बना।
– फिलाडेल्फिया संधि के तहत अमेरिका में पहले राष्ट्रपति चुनाव की तिथि तय हुई।
1791 – फ्रांस के राजा लुई ने संविधान को स्वीकार किया।
1882 – एंग्लो-मिस्त्र युद्ध में तेल अल केबिर की लड़ाई लड़ी गई।
1914 – प्रथम विश्व युद्ध में जर्मनी और फ्रांस के बीच एस्नो की लड़ाई शुरू हुई।
1922 – पोलैंड की संसद ने जिडायनिया बंदरगाह निर्माण अधिनियम पारित कर दिया गया।
1923 – स्पेन में सैन्य तख्तापलट हुआ। मिगेल डे प्रिमो रिवेरा ने सत्ता संभाली और तानाशाह सरकार की स्थापना की। ट्रेड यूनियनों को 10 साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया।
1929 – लाहौर जेल में भूख हड़ताल के 63 दिनों के बाद भारत के प्रसिद्ध क्रान्तिकारियों में से एक जतिन दास की मौत हो गई।
1942 – जर्मन सेना ने स्टेलिनग्राड पर हमला किया।
1947 – भारतीय प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु ने 40 लाख हिंदूओं और मुसलमानों के पारस्परिक स्थानांतरण का सुझाव दिया।

पढ़े : भारतीय व विश्व इतिहास में 14 सितंबर का दिन
1948 – तत्कालीन उप प्रधानमंत्री वल्लभभाई पटेल ने हैदराबाद को भारतीय संघ में मिलाने के लिए कार्रवाई का आदेश दिया।
1956 – आईबीएम ने डिस्क स्टोरेज वाला पहला व्यावसायिक कंप्यूटर 305 रेमेक जारी किया।
1968 – अल्बानिया ने खुद को वारसा संधि से अलग किया।
1969 – ऑस्ट्रेलिया के महान स्पिनर शेन वार्न का जन्म हुआ। पूर्व गेंदबाज ने टेस्ट क्रिकेट में 708 जबकि वनडे में 293 विकेट चटकाए।
1971 – विश्व हॉकी एसोसिएशन का गठन हुआ।
1973 – भारतीय अभिनेत्री महिमा चौधरी का जन्म हुआ।
1977 – जनरल मोटर्स द्यारा पहला डीजल ऑटोमोबाइल पेश किया गया।
1979 – चीन ने परमाणु परीक्षण किया।
1993 – फिलिस्तीनी नेता यासिर अरफात और ईस्राईली प्रधान मंत्री इसहाक़ राबिन के बीच अमरीका की राजधानी वाशिंगटन में गज्ज़ा अरीहा नामक एक समझौता हुआ।
2000 – भारत के विश्वनाथन आनंद ने शेनयांन में पहला फिडे शतरंज विश्व कप जीता।
2007 – संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी दुबई स्थित बुर्ज खलीफा दुनिया की सबसे बड़ा इमारत बनी।
2008 – दिल्ली में तीन स्थानों पर एक के बाद एक चार बम विस्फोट हुए जिनमें 30 लोगों की मौत हो गई और 130 से अधिक घायल हो गए।