आज का इतिहास 12 सितंबर (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 12 सितंबर को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1217 – फ्रांसीसी सम्राट लुइस ने ब्रिटेन के महाराज हेनरी तृतीय से शांति समझौता किया।
1398 – तैमूर लंग सिंधु नदी के तट पर पहुंचा।
1635 – स्वीडन और पोलैंड ने संघर्ष विराम संधि पर हस्ताक्षर किये।
1786 – लॉर्ड कॉर्नवॉलिस भारत का गर्वनर जनरल बना।
1848 – स्विट्जरलैंड संघीय राज्य बना।
1873 – पहला व्यवहारिक टाइपराइटर ग्राहकों को बेचा गया।
1897 – विश्व विख्यात फ़्रांसीसी भौतिक एवं रासानशास्त्री एरेन क्यूरी का पेरिस में जन्म हुआ। उनकी मॉ प्रख्यात अविष्कारक मादाम क्यूरी और पिता पेयर क्यूरी थे।

यह भी जानें : 11 सितंबर की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं
1909 – जर्मन रसायशास्त्री​ र्फिट्स हॉफमैन ने सिंथेटिक रबर का पेटेंट हासिल किया।
1912 – भारत के जाने-माने नेता और पत्रकार फिरोज गांधी का जन्म हुआ।
1923 – ब्रिटेन ने दक्षिण रोडेशिया (वर्तमान जिम्बाब्वे) की सत्ता ब्रिटिश साउथ अफ्रीका कॉरपोरेशन से अपने हाथ में ली।
1928 – फ्लोरिडा में भीषण तूफान से 6000 लोगों की मौत हुई।
1944 – अमेरिकी सेना ने पहली बार जर्मनी में प्रवेश किया।
1948 – पाकिस्तान के नेता मोहम्मद अली जिन्ना के निधन के एक दिन बाद भारतीय सेना ने हैदराबाद राज्य के खिलाफ सैन्य अभियान शुरू किया।
1953 – अमेरिका के 35वें राष्ट्रपति जॉन एफ केनेडी ने जैकलीन बुविये से शादी रचाई।
1959 – तत्कालीन सोवियत संघ का रॉकेट ‘लूना-2’ चांद पर पहुंचा।

पढ़े : भारतीय व विश्व इतिहास में 13 सितंबर का दिन

1966 – भारतीय तैराक मिहिर सेन ने डार्डानेलेस जलडमरूमध्य को तैरकर पार किया।
1968 – अल्बानिया ने खुद को वारसा संधि से अलग करने की घोषणा की।
1987 – इथियोपिया ने अपना संविधान अपनाया।
1990 – पूर्व और पश्चिम जर्मनी को एकीकृत करने के लिए अमेरिका, इंग्लैण्ड, फ्रांस, सोवियत संघ, पूर्व और पश्चिम जर्मनी ने समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1991 – अंतरिक्ष शटल एसटीएस 48 (डिस्कवरी 14) का प्रक्षेपण किया गया।
2007 – रूस ने नॉन न्‍यूक्‍लियर वैक्‍यूम बम (इको फ़्रेंडली बम) का परीक्षण किया।
2012 – एप्पल ने अाई फोन-5 और आईओएस-6 जारी किया।