करेंट अफेयर्स अगस्त 2016 प्रश्न उत्तर समसामयिकी


हम यहां नवीनतम समसा​मयिकी अगस्त माह की घटनाओं पर आधारित करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी (Current Affairs Hindi Questions) को दे रहे है। जिसके अध्ययन से आप वर्ष 2016-2017 की बैंक परीक्षाओं, आईएएस, यूपीएससी, सीडीएस, रेलवे, एनडीए, राज्य पीसीएस, एमबीए, क्लेट और अन्य सभी समान प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में सफलता पा सकते है।

1. आईओए के अनुसार टोक्यो ओलंपिक में पांच नए खेल शामिल होंगे। टोक्यो ओलंपिक कब आयोजित किया जाएगा? – 2020
2. एफ-16 फाइटर प्लेन भारत में बनेगा। यह प्रस्ताव किस अमेरिकी कंपनी ने रखा? – लॉकहीड मार्टिन
3. रियो ओलंपिक के उद्घाटन समारोह में भारत का ध्वज वाहक कौन खिलाड़ी था? – अभिनव बिंद्रा
4. चीन का एक विमान पूरी दुनिया का चक्कर लगाने के लिए हाल ही में रवाना हुआ। इस विमान का पायलट/नेतृत्वकर्ता कौन है? – झांग बो
5. भारत की पहली मिलिट्री हेरिटेज वेबसाइट किस संस्था द्वारा आरंभ की गयी? – ग्लोरी फाउंडेशन
6. इंग्लैंड ने एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच में अब तक का सर्वाधिक स्कोर बनाया। यह स्कोर कितना है? – 444 रन
7. पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज कौन हैं, जिनका 11 अगस्त 2016 को कराची में निधन हो गया? – हनीफ मुहम्मद
8. हाल ही में किस राज्य सरकार ने गैंडे के सींगों के सत्यापन की प्रक्रिया आरंभ की? – असम सरकार
9. भारत में प्रथम ब्रिक्सब फिल्मी महोत्स व की आयोजन किस शहर में होगा? – दिल्ली
10. किस विदेशी डाक विभाग ने भारत के लोकप्रिय पर्व ‘दीपावली’ पर डाक टिकट जारी करने की घोषणा की? – अमेरिकी डाक विभाग
11. हाल ही में लोकसभा द्वारा पारित किया गया 122वां संशोधन विधेयक किससे सम्बंधित है? – जीएसटी
12. हाल ही में किस देश ने सिंथेटिक एपर्चर रडार (एसएआर) इमेजिंग उपग्रह लांच किया? – चीन
13. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए किस देश में 'स्टोर पैलेस' का उद्घाटन किया? – अफगानिस्तान
14. किन चार खिलाडियों को हाल ही में ‘राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार’ हेतु एक साथ दिया गया? – पीवी सिंधू, साक्षी मलिक, दीपा करमाकर और जीतू राय
15. किसको हाल ही में पंजाब का राज्यपाल नियुक्त किया गया? – वी. पी. सिंह बदनौर
16. किस भारतीय पहलवान को रियो ओलंपिक में कोर्ट ऑफ़ आरबिट्रेशन फॉर स्पोर्ट्स द्वारा चार वर्ष के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया? – नरसिंह यादव
17. किस देश की सर्वोच्च अदालत द्वारा बुरकिनी बैन को असंवैधानिक करार दिया गया? – फ्रांस
18. हाल ही में किस देश के वैज्ञानिकों ने दुर्लभ गहरे पृथ्वी कंपन का पता लगाया गया? – जापान
19. इरोम शर्मिला हाल ही में काफी चर्चा में रहीं। वे किस राज्य से सम्बंधित हैं? – मणिपुर
20. किस भारतीय खिलाड़ी ने लगातार दूसरी बार कॉमनवेल्थ चेस चैंपियनशिप का ख़िताब जीता? – अभिजीत गुप्ता
21. ट्यूनिशिया के राष्ट्रपति बेजी सैद एसबेसी ने किसे देश का प्रधानमंत्री नियुक्त किया? – युसूफ चाहेड
22. गुजरात में सत्तारूढ़ भाजपा के विधायक दल ने 5 अगस्त 2016 को किसको अपना नेता चुन लिया। किसे गुजरात का नया मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। – विजय रूपाणी
23. हाल ही में किस बैंक ने समूह क्रेडिट जीवन बीमा योजना की शुरूआत की? – कॉरपोरेशन बैंक
24. हाल ही में केंद्रीय कर्मचारियों हेतु न्यूनतन कितने पेंशन की घोषणा की गई? – 9,000 रूपये
25. पश्चिम बंगाल विधानसभा ने राज्य का नाम बदलकर क्या रखे जाने का प्रस्ताव पारित किया? – बांग्ला
26. पत्रिका नेचर में प्रकाशित शोध के अनुसार पिछली दो सदियों से विश्व में बढ़ रही ग्लोबल वार्मिंग के लिए किसे उत्तरदायी बताया गया है? – मनुष्य
27. कौन राज्य जीएसटी पास करने वाला देश का पहला राज्य बना? – असम
28. आर्थिक सहयोग पर भारत और किस देश के बीच समझौते को मंत्रिमंडल ने मंजूरी दी? – क्रोएशिया
29. भारत-वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टी-20 सीरीज़ किस देश में पहली बार खेली जाएगी? – अमेरिका
30. पुस्तक ‘द ओशियन ऑफ़ चर्न: हाउ द इंडियन ओशियन शेप्ड ह्यूमन हिस्ट्री' के लेखक कौन हैं? – संजीव सान्याल
31. अरुणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कौन थे, जिनका 9 अगस्त 2016 को निधन हो गया? – कलिखो पुल
32. अमेरिका की युवा तैराक कैटी लेडेकी ने रियो ओलम्पिक में महिलाओं की 400 मीटर फ्रीस्टाइल तैराकी में कौन सा पदक जीता? – स्वर्ण पदक
33. किस देश में कुष्ठ रोग से छुटकारा पाने में सहायक विश्व का पह्ला टीका विकसित किया गया है? – भारत
34. वह विश्वविद्यालय जिसने चालू सत्र (2016-17) से हिंदी माध्यम में इंजीनियरिंग का पाठ्यक्रम शुरू किया? – अटल बिहारी वाजपेयी हिंदी विश्वविद्यालय
35. रियो ओलंपिक में भारत की ओर से महिला कुश्ती में पहला कांस्य पदक जीतने वाली खिलाड़ी का क्या नाम है? – साक्षी मलिक
36. किस बैंक ने अपने पांच सहायक बैंकों एवं एक महिला बैंक के विलय को हाल ही में मंजूरी प्रदान की? – भारतीय स्टेट बैंक
37. फोर्ब्स के अनुसार भारत के सबसे अधिक कमाई करने वाले अभिनेता कौन है? – शाहरुख खान
38. केंद्र सरकार ने 14वां प्रवासी भारतीय दिवस किस शहर में आयोजित करने की घोषणा की? – बेंगलुरु
39. हाल ही में राष्ट्र को समर्पित की गयी कुडनकुलम परमाणु ऊर्जा परियोजना किस राज्य में स्थित है? – तमिलनाडु
40. 'मातृत्व लाभ संशोधन विधेयक 2016' में महिलाओं के लिए मातृत्व अवकाश की अवधि कितने सप्ताह निर्धारित की गई है? – 26 सप्ताह
41. किस वैज्ञानिक को हाल ही में 'एपीजे अब्दुल कलाम' पुरस्कार से सम्मानित किया गया? – पी शणमुगम
42. दिल्ली हाईकोर्ट ने 4 अगस्त 2016 को दिये गए अपने फैसले में किसे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र का मुख्य प्रशासनिक प्रमुख बताया? – उपराज्यपाल
43. किस भारतीय महिला को पहली बार अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति का व्यक्तिगत सदस्य नियुक्त किया गया? – टीना अंबानी
44. चीन द्वारा प्रक्षेपित पहले मोबाइल दूरसंचार उपग्रह का क्या नाम है? – तिआनतोंग-01
45. ओलंपिक में वॉल्ट फाइनल के लिए क्वालीफाई होने वाली प्रथम भारतीय महिला खिलाड़ी कौन बनी? – दीपा करमाकर
46. वर्ष 2016 के कनेक्टिकट ओपन टेनिस का ख़िताब किस महिला जोड़ी जीता? – सानिया मिर्ज़ा एवं मोनिका निकुलेस्कु
47. ब्रिटेन में भारतीय मूल के किस व्यक्ति ने स्तन कैंसर का इलाज खोजने का दावा किया? – कृतिन नित्यानंदन
48. 12 अगस्त 2016 को अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया। इस वर्ष का विषय क्या रहा? – 2030 तक का सफर: गरीबी उन्मूलन और सतत उपभोग और उत्पादन हासिल करना
49. भारत के 70 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर संयुक्त राष्ट्र संघ भारत की संगीत साम्राज्ञी की जन्मशती पर उनके सम्मान में एक डाक टिकट जारी करेगा। – एम एस सुब्बुलक्ष्मी
50. हाल ही में किस राज्य की पुलिस ने डीएनए सूचकांक प्रणाली की शुरुआत की? – आंध्र प्रदेश
51. भारतीय क्रिकेट के कौन से प्रथम श्रेणी टूर्नामेंट का 23 अगस्त 2016 को पहली बार दूधिया रोशनी में गुलाबी गेंद के साथ शुभारम्भ किया गया? – दलीप ट्रॉफी
52. हाल ही में किस देश की निलंबित राष्ट्रपति के विरूद्ध महाभियोग की कार्यवाही शुरू करने की अनुमति दी गई? – ब्राजील
53. इरोम शर्मिला ने 9 अगस्त 2016 को 16 साल बाद अपना अनशन तोडा। वह इतने दिन किस कारण से अनशन पर थीं? – मणिपुर से आफ्स्पा कानून हटाने की मांग
54. वर्ष 2016 की ब्रिक्स महिला पार्लियामेंट कांफ्रेंस भारत के किस शहर में आयोजित की गयी? – जयपुर
55. रियो ओलंपिक में भारत कुल दो पदकों के साथ किस स्थान पर रहा? – 67वें
56. हाल ही में चर्चा में रहा ‘एयरलैंडर 10’ क्या है? – हीलियम से चलने वाला दुनिया का सबसे बड़ा विमान
57. विश्व के सबसे बड़े विमान का क्या नाम है जिसने हाल ही में ब्रिटेन में उड़ान भरी? – एयरलैंडर
58. किस राज्य ने जिले की सीमाओं में परिवर्तन कर 17 नए जिले बनाने की अधिसूचना हाल ही में जारी की? – तेलंगाना
59. दक्षिण भारत के किस शहर में पहली बाल अदालत आरंभ किया गया? – हैदराबाद
60. केंद्रीय शहरी विकास एवं जल संसाधन मंत्रालय द्वारा कुल कितने शहरों हेतु स्मार्ट गंगा सिटी योजना आरंभ की गयी? – 10
61. विश्व भर में 19 अगस्त 2016 को मनाये गये अंतरराष्ट्रीय मानवीय दिवस का विषय क्या था? – एक मानवता
62. अगस्त 2016 में दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (सार्क) के इमीग्रेशन अथॉरिटी की बैठक किस देश में आयोजित की गयी? – पाकिस्तान
63. 23वें राजीव गांधी राष्ट्रीय सद्भावना पुरस्कार हेतु किसके नाम की घोषणा की गई? – शुभा मुदगल
64. अमेरिका के किस क्लब ने 128 वर्षों में पहली बार पार्टी उम्मीदवार ट्रंप का समर्थन न करने का फैसला लिया? – हार्वर्ड रिपब्लिकन क्लब
65. अंतरराष्ट्रीय पैरालम्पिक समिति (आईपीसी) ने हाल ही में किस देश पर पैरालम्पिक-2016 खेलों में हिस्सा लेने पर प्रतिबंध लगा दिया? – रूस
66. भारत के किस राज्य में पहली बार एम्बुलेंस मोबाइल एप्प सेवा आरंभ की गयी? – हिमाचल प्रदेश
67. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधन संगठन (इसरो) ने 28 अगस्त 2016 को किस इंजन का सफलतापूर्वक परीक्षण किया? – स्क्रैमजेट रॉकेट इंजन
68. किस देश द्वारा पहली बार क्वांटम कम्युनिकेशन सेटेलाईट प्रक्षेपित किया गया? – चीन
69. उस फर्राटा धावक का क्या नाम है, जिसने हाल ही में ओलंपिक खेलों में लगातार तीन बार स्वर्ण पदक जीतने का रिकॉर्ड बनाया? – उसेन बोल्ट
70. विश्व की पहली सेल्फ-ड्राइविंग टैक्सी सेवा को पहली बार किस देश में शुरू किया गया? – सिंगापुर
71. हाल ही में कौन सा यूरोपीय देश एक तीव्र भूकंप की चपेट में आया, जिसके चलते लगभग 250 लोग मारे गए? – इटली
72. रियो में आयोजित ओलंपिक में ऑस्ट्रेलिया ने पहली बार किस खेल में स्वर्ण पदक जीता? – महिला रग्बी
73. अमेरिकी तैराक माइकल फेलेप्स ने ओलंपिक खेलों में अब तक कुल कितने स्वर्ण पदक जीतने का रिकॉर्ड बनाया? – 21
74. रियो ओलंपिक के समापन समारोह में भारतीय दल की ध्वजवाहक कौन महिला खिलाड़ी थी? – साक्षी मलिक
75. विश्व का पहला क्वांटम कम्युनिकेशन सेटेलाईट हाल ही में किस देश ने प्रक्षेपित किया? – चीन
76. भारत के किस अनुसंधान संस्थान ने जल पदूषण की जांच के लिए पोर्टेबल किट का आविष्कार किया? – भाभा परमाणु अनुसंधान केन्द्र
77. भारत की किस पहली महिला बैडमिंटन खिलाड़ी ने ओलंपिक खेलों में भारत को रजत पदक दिलाया? – पी वी सिंधू
78. किसे हाल ही में भारतीय रिज़र्व बैंक का 24वां गवर्नर नियुक्त किया गया? – उर्जित पटेल
79. किस शहर में वायु सेना एयरोस्पेस संग्रहालय का निर्माण किये जाने की घोषणा हाल ही में की गई? – दिल्ली
80. रियो ओलम्पिक 2016 (जूडो) में पहला स्वर्ण पदक किस देश ने हासिल किया? – ब्राजील