भारत की ऐतिहासिक धरोहर


संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (UNESCO) ने 17 जुलाई, 2016 को चंडीगढ़ के कैपिटोल कॉम्प्लेक्स, नालंदा विश्वविद्यालय के पुरातात्विक स्थल और सिक्किम के कंचनजंघा नेशनल पार्क को अपने विश्व विरासत स्थलों में शामिल करने मंजूरी दी।

भारत के उक्त स्थलों को विश्व विरासत में शामिल करने की घोषणा इस्तांबुल में आयोजित विश्व विरासत समिति के 40वें सत्र में की गई।

विश्व विरासत स्थल
विश्व विरासत स्थल अथवा विश्व धरोहर ऐसे खास स्थानों, वन क्षेत्र पर्वत, झील इत्यादि को कहा जाता है, जो 'विश्व विरासत स्थल समिति' द्वारा चयनित होते हैं और यही समिति इन स्थलों की देखरेख यूनेस्को के तत्वाधान में करती है। यूनेस्को द्वारा प्रति वर्ष 18 अप्रैल को 'विश्व विरासत दिवस' भी मनाया जाता है। भारत की ऐतिहासिक महत्व की कुल 32 स्थल, विश्व विरासत स्थल सूची में दर्ज हैं। इनमें 25 सांस्कृतिक, जबकि 7 प्राकृतिक श्रेणी में शामिल हैं।

यूनेस्को द्वारा विश्व विरासत घोषित किए गए भारत की ऐतिहासिक धरोहरों की सूची-
आगरा का किला, उत्तर प्रदेश (1983)
अजंता की गुफाएँ, महाराष्ट्र (1983)
एलोरा की गुफाएँ, महाराष्ट्र (1983)
ताजमहल, उत्तर प्रदेश (1983)
कोणार्क मंदिर, उड़ीसा (1984)
साँची के बौद्ध स्तूप, मध्य प्रदेश(1989)
चंपानेर पावागढ का पुरातत्व पार्क, गुजरात (2004
छत्रपति शिवाजी टर्मिनस, महाराष्ट्र (2004)
गोवा के पुराने चर्च गोवा (1986)
एलीफैन्टा की गुफाएँ, महाराष्ट्र (1987)
फतेहपुर सीकरी, उत्तर प्रदेश (1986)
चोल मंदिर, तमिलनाडु (1987, 2004)
हम्पी के स्मारक, कर्नाटक (1986)
महाबलीपुरम के स्मारक, तमिलनाडु (1984)
पट्टाडक्कल के स्मारक, कर्नाटक (1987)
हुमायुँ का मकबरा दिल्ली (1993)
काजीरंगा राष्ट्रीय अभ्यारण्य, असम (1985)
केवलदेव राष्ट्रीय अभ्यारण्य, राजस्थान (1985)
खजुराहो के मंदिर एवं स्मारक, मध्य प्रदेश (1986)
महाबोधी मंदिर, बोधगया, बिहार (2002)
मानस राष्ट्रीय अभ्यारण्य, असम (1985)
नंदादेवी राष्ट्रीय अभ्यारण्य (1998) एवं फूलों की घाटी(2005), उत्तराखण्‍ड
कुतुब मीनार, दिल्ली (1993)
भीमबटेका, मध्य प्रदेश (2003)
लाल किला, दिल्ली (2007)
सुंदरवन राष्ट्रीय अभ्यारण्य, पश्चिम बंगाल (1987)
जंतर मन्तर, जयपुर, राजस्थान (2010)
आमेर का किला, राजस्थान (2013)
गागरौन किला, जैसलमेर, राजस्थान (2013)
चित्तौड़गढ़ किला, राजस्थान (2013)
कुंभलगढ़ किला, राजस्थान (2013)
रणथंभोर दुर्ग, राजस्थान (2013)
जैसलमेर किला, राजस्थान (2013)
पश्‍चिमी घाट, कर्नाटक, केरल, महाराष्‍ट्र, तमिलनाडु (2012)
भारतीय पर्वतीय रेल, दार्जिलिंग, पश्चिम बंगाल (1999)
भारतीय पर्वतीय रेल, नीलगिरि, तमिलनाडु (2005)
भारतीय पर्वतीय रेल कालका-शिमला, हिमाचल प्रदेश (2008)
रानी की वाव पाटण गुजरात (2014)
ग्रेट हिमालयन राष्ट्रीय उद्यान, कुल्लू, हिमाचल प्रदेश