आज का इतिहास 18 अगस्त (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 18 अगस्त को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

293 ईसा पूर्व – रोमानिया में सौंदर्य की देवी वीनस की सबसे प्राचीन मंदिर की खोज की गई।
1201 – उत्तरी यूरोपीय देश लातविया की राजधानी रिगा की स्थापना हुई।
1800 – गवर्नर जनरल लार्ड वैलेजली ने कलकत्ता में फोर्ट विलियम कॉलेज की स्थापना की।
1838 – अमेरिका का पहला नौसैनिक अभियान हुआ।
1858 – नीदरलैंड तथा जापान के बीच व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर हुए।
1872 – महाराष्ट्र में पंडित विष्णु दिगंबर का जन्म हुआ।
1900 – भारत के पहले प्रधानमंञी जवाहरलाल नेहरू की बहन भारतीय राजनेत्री विजयलक्ष्‍मी पंडित का जन्‍म हुआ।

यह भी जानें : 17 अगस्त की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

1914 – जनरल दुबैल के नेतृत्व में फ्रांंसीसी सेना ने पूर्वोत्तर फ्रांस के सर्रेबर्ग पर कब्जा किया।
1926 – मौसम मानचित्र पहली बार टेलीविजन पर प्रसारित किया गया।
1934 – फिल्म निर्देशक, गीतकार और कवि गुलजार का जन्‍म हुआ।
1945 – ताइवान के ताइहोकू हवाई अड्रडे पर सुभाषचन्‍द्र बोस का विमान दुर्घटनाग्रस्‍त होने से उनकी मौत हुई।
1949 – मध्य यूरोपीय देश हंगरी में संविधान को अपनाया गया।
1951 – पश्चिम बंगाल के खडगपुर में भारतीय प्रौधोगिक संस्‍थान (आईआईटी) की स्थापना हुई।
1956 – भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी संदीप पाटिल का जन्म मुंबई में हुआ। उन्होंने 29 टेस्ट मैचों 1588 रन बनाए।
1964 – दक्षिणी अफ़्रीक़ा को ओलम्पिक खेलों में भाग लेने से रोक दिया गया। यह प्रतिबंध दक्षिणी अफ़्रीक़ा की सरकार की नीतियों के चलते लगा था।

पढ़े : भारतीय व विश्व इतिहास में 19 अगस्त का दिन

1973 – अमेरिका के बॉस्‍टन में पहले एफ एम रेडियों स्‍टेशन के निर्माण को मंजूरी दी गई।
1998 – अमरीका में पहली बार हृदय के ऑप्रेशन को इंटरनेट पर दिखाया गया। यह ऑप्रेशन डॉक्टर राबर्ट लाज़ारा ने किया था।
2008 – पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने विपक्ष के भारी दबाव में त्यागपत्र दिया।