आज का इतिहास 15 अगस्त (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 15 अगस्त को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1519 – पनामा शहर बनाया गया।
1772 – ईस्ट इंडिया कंपनी ने जिलों में अलग सिविल और आपराधिक अदालतों के गठन का निर्णय लिया।
1848 – डेंटल चेयर को एम वाल्डो हेनचेट द्यारा पेटेंट कराया गया।
1854 – ईस्ट इंडिया रेलवे ने कलकत्ता से हुगली के बीच 37 किलोमीटर की दूरी में पहली यात्री ट्रेन चलायी। लेकिन इसका आधिकारिक तौर पर उद्घाटन 1885 में किया गया।
1872 – आध्यात्म, योग शिक्षा में योगदान देने वाले और ब्रिटिश राज से भारत को आजादी दिलाने में शामिल रहने वाले आॅरबिन्दो का जन्म।

यह भी जानें : 14 अगस्त की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

1914 – पनामा नहर को व्यावसायिक यातायात के लिए औपचारिक रूप से खोला गया।
1945 – द्वितीय विश्व युद्ध: कोरियाई मुक्ति दिवस।
1947 – भारत को ब्रिटिश शासन से आजादी मिली। यह भारत का एक राष्ट्रीय त्योहार है।
पंडित जवाहरलाल नेहरू ने आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।
– रक्षा वीरता पुरस्कार-परमवीर चक्र, महावीर चक्र और वीर चक्र स्थापित किया गया।
1950 – भारत में 8.6 के तीव्रता वाले भूकम्प के कारण 20 से 30 हजार लोग मारे गये।
1962 – पूर्वी जर्मन श्रमिकों ने बर्लिन की दीवार का निर्माण शुरू।

पढ़े : भारतीय व विश्व इतिहास में 16 अगस्त का दिन

1971 – बहरीन ब्रिटेन के शासन से आजाद हुआ।
1972 – पोस्टल इंडेक्स नंबर अर्थात पिन कोड लागू किया गया।
1982 – राष्ट्रव्यापी रंगीन प्रसारण और टीवी के राष्ट्रीय कार्यक्रम का दिल्ली में उद्घाटन किया गया।
1990 – जमीन से हवा में मार करने वाली मिसाइल आकाश का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया गया।
1994 – सूडान के खार्तूम में आतंकवादी कार्लोस पकड़ा गया।
1998 – उत्तरी आयरलैंड में ओमाग द्वारा की गई बमबारी में 29 लोग मारे गये और 220 अन्य घायल हुए।
2007 – दक्षिण अमेरिकी देश पेरु के मध्य तटीय इलाके में 8.0 तीव्रता के भूकंप से 500 से ज्यादा लोगों की मौत और कई लोग बेघर हुए।