आज का इतिहास 7 जुलाई (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 7 जुलाई को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1753 – ब्रिटिश संसद से पारित कानून के तहत ब्रिटिश म्यूजियम की आधारशिला रखी गई, यह 1759 में आम जनता के लिए खुला।
1763 – मीर जाफर की बंगाल के नवाब के रूप में दोबारा ताजपोशी हुई।
1799 – महाराजा रणजीत सिंह ने लाहौर पर कब्जा किया।
1896 – लूमियर बद्रर्स ने बाम्बे (अब मुबंई) के वाटसन होटल में छ: फिल्मों का प्रदर्शन किया। तभी भारत के लोग फिल्मों से परिचित हुए।
1941 – नाजियों ने यूरोपीय देश लिथुआनिया में पांच हजार यहूदियों को मौत के घाट उतारा।
1943 – रास बिहारी बोस ने आजाद हिंद फौज की कमान नेताजी सुभाष चंद्र बोस को सौंपी।
1948 – दामोदर घाटी निगम की स्थापना हुई।
1978 – सोलोमन द्वीप ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता हासिल की। यूरोपियों ने 1567 में इस द्वीप समूह की खोज की थी।
1979 – सोवियत संघ ने पूर्वी कजाख में परमाणु परीक्षण किया।
1980 – ईरान में शरिया कानून लागू हुआ।
1981 – भारतीय क्रिकेटर और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का जन्म हुआ। इन्होंने 90 टेस्ट में अब तक 4,876 रन और 278 वनडे में 8,918 रन बनाए हैं।
1998 – एकदिवसीय क्रिकेट में टीम इंडिया की सलामी जोड़ी सचिन तेंदुलकर और सौरभ गांगुली ने पहले विकेट के लिये 252 रनों की रिकार्ड साझेदारी की।
2003 – नासा के ऑपर्च्युनिटी अंतरिक्ष यान ने मंगल ग्रह के लिए उड़ान भरी थी।
2003 – यूनाइटेड कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ अर्मेनिया का गठन हुआ था।
2005 – लंदन में पांच इस्लामी चरमपंथियों ने शहर में अलग अलग जगहों पर चार बम उड़ाए। जिसमें 50 से ज्यादा लोगों की जाने गईं।
2007 – अमेरिका के दूरसंचार उपग्रह डायरेक्ट वी-10 को रूस के प्रोटान-एम रॉकेट ने प्रक्षेपित किया।
2008 – अफ़गानिस्तान के काबुल में हुए भारतीय दूतावास पर हमले में 41 लोग मारे गए।
2011 – हैरी पॉटर सीरीज की अंतिम फिल्म ‘हैरी पॉटर एंड द डेथली हैलोज़ पार्ट 2’ का लंदन में प्रीमियर हुआ।
2012 – रूस में भयंकर बाढ़ से 140 लोग मरे।
2013 – विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में नोवाक जोकोविच को हराकर एंडी मरे वर्ष 1936 के बाद से इस खिताब पर कब्जा जमाने वाले इंग्लैंड के पहले खिलाड़ी बने।