आज का इतिहास 4 जुलाई (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 4 जुलाई को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1760 – मीर जाफर के बेटे मिरान की गंडक नदी के किनारे बिजली गिरने से मौत हुई।
1776 – अमरीका के 13 राज्यों के प्रतिनिधियों ने फिलाडेल्फिया नगर में इस देश की स्वतंत्रता के घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर किये। इसी लिए इस दिन को अमेरिका की आजादी के तौर पर जाना जाता है।
1789 – ईस्ट इंडिया कंपनी ने पेशवा और निजाम के साथ टीपू सुल्तान के खिलाफ संधि की।
1838 – ब्रिटेन में हसकर कोयला खान दुर्घटना में 26 बच्चों की मौत हुई।
1848 – फ्रांसवा शाटोब्रेयां नामक फ़्रांसीसी शायर का निधन हुआ। जिन्होने फ़्रांसीसी साहित्य की सराहनीय सेवा की है।
1865 – मशहूर अंग्रेजी उपन्यास एलिस इन वंडरलैड का प्रकाशन हुआ।
1886 – कनाडा की पहली अंतरमहाद्यीपीय ट्रेन ब्रिटिश कोलंबिया के पोर्ट मूडी पहुंची।
1898 – भारत के भूतपूर्व कार्यवाहक प्रधानमंत्री गुलज़ारीलाल नन्दा का जन्म।
1902 – साहित्य, दर्शन और इतिहास के प्रकाण्ड विद्वान स्वामी विवेकानन्द का निधन हुआ।
1914 – बर्दुन का युद्ध समाप्त हुआ।
1934 – लियो जिलार्ड ने परमाणु बम के चेन रिएक्शन का पेटेंट ​कराया।
1946 – द्वीप समूह फिलीपीन को अमरिका से स्वतंत्रता मिली।
1947 – ब्रिटिश संसद के सामने भारतीय स्वतंत्रता बिल का प्रस्ताव रखा गया था। जिसके तहत देश का भारत और पाकिस्तान में बंटवारा हुआ।
1963 – राष्ट्रीय ध्वज को डिजायन करने वाले स्वतंत्रता सेनानी पिंगली वेकैय्या का निधन हुआ।
1996 – रूस के राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन पुन: चार वर्ष हेतु राष्ट्रपति निर्वाचित हुए।
1997 – अमेरिकी यान ‘सोजर्नर’ मंगल ग्रह पर पहुँचा।
1998 – ब्रिटेन के एक पावरबोट ‘द केवल एंड वायरलेस एडवेंचर’ ने 74 दिन 20 घंटे व 38 मिनट में यात्रा पूरी करके सबसे शीघ्र विश्व भ्रमण का रिकार्ड तोड़ा।
1999 – पेस और भूपति ने विंबल्डन में पुरुष युगल का खिताब जीता।
2003 – पाकिस्तान में शिया मस्जिद पर हुए हमले में 44 मारे गये।
2005 – आस्ट्रेलिया में डाल्फ़िन की एक नई प्रजाति स्नबफ़िन खोजी गई।