आज का इतिहास 2 जुलाई (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 2 जुलाई को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1698 – थॉमस सावेरी ने भाप इंजन का पेटेंट कराया।
1757 – बंगाल के अंतिम नवाब सिराज उद्दौला की उनकी शरण में रह रहे एक व्यक्ति मोहम्मद बेग ने निर्ममतापूर्ण हत्या की।
1777 – अमेरिका के वोरमोंट शहर में दास प्रथा की समाप्ति ​हुई।
1781 – मैसूर के सुल्तान हैदर अली और अंग्रेज सेना में पोर्टो नोवो (अब परांगीपेट्टई) का युद्ध हुआ।
1843 – होमियोपैथी का अविष्कार करने वाले क्रिस्टियान फ्रीडरिष सामुएल हानेमान का फ्रांस के पैरिस में निधन हुआ।
1862 – कलकत्ता उच्च न्यायालय का उद्घाटन हुआ।
1897 – इतालवी वैज्ञानिक गुगलेल्मो मारकोनी को लंदन में रेडियो का पेटेंट मिला।
1916 – भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण विभाग की स्थापना हुई।
1940 – क्रांतिकारी नेता सुभाष चंद्र बोस को गिरफ्तार कर कलकत्ता भेजा गया।
1962 – पहला वॉलमार्ट स्टोर कारोबार के लिए रोजर, अर्कंसास में खोला गया।
1966 – फ्रांस ने मुरूरोआ, प्रशांत महासागर में परमाणु परीक्षण किया।
1972 – प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और पाकिस्तान के राष्ट्रपति जुल्फिकार अली भुट्टो ने शिमला समझौते पर हस्ताक्षर किए।
1976 – वियतनाम गणराज्य का अंत हुआ। साम्यवादी उत्तरी वियतनाम ने समाजवादी वियतनाम गणराज्य के साथ जुड़ने की घोषणा की।
1983 – स्वदेश निर्मित परमाणु बिजली केंद्र की पहली इकाई ने मद्रास के निकट कलपक्कम में काम करना शुरू किया।
1990 – सऊदी अरब में मक्का-मीना में भगदड़ से 1,426 हज यात्रियों की मौत हो गई।
2001 – फास्ट एंड फ्यूरियस सीरिज की पहली फिल्म रिलीज हुई।
2002 – स्टीव फोसेट गुब्बारे के जरिए दुनिया का भ्रमण करने वाले पहले व्यक्ति बने।
2010 – कांगो में टैंकर ट्रक विस्फोट में 230 लोगों की मौत हो गई।
2015 – फिलीपींस में 220 यात्रियों से भरी नौका डूबने से 62 लोगों की मौत हुई।