आज का इतिहास 17 जुलाई (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 17 जुलाई को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1429 – डोफिन की फ्रांस के राजा के रुप में ताजपोशी की गई।
1549 – बेल्जियम के घेंट क्षेत्र से यहूदियों को निष्कासित कर दिया गया।
1712 – यूरोपीय देश इंग्लैंड, पुर्तगाल और फ्रांस ने संघर्ष विराम पर हस्ताक्षर किये।
1790 – स्काटलैंड के दार्शनिक और अर्थ शास्त्री एडम स्मिथ का निधन हुआ। उन्हें नवीन अर्थशास्त्र का जनक कहा जाता है।
1850 – हार्वर्ड वेधशाला ने तारे का पहला फोटोग्राफ लिया।
1893 – इंग्लैंड के आर्थर श्रेव्सबरी टेस्ट क्रिकेट में 1000 रन बनाने वाले पहले क्रिकेटर बने।
1906 – क्लेमेंट आर्मंड फैलिएरेस फ्रांस के राष्ट्रपति चुने गए।
1912 – अंंतरराष्ट्रीय एमेच्योर एथलेटिक्स महासंघ (आईएएफ) की स्वीडन में स्थापना की गयी।

यह भी जानें : 16 जुलाई की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

1913 – फ्रांस के विख्यात दार्शनिक और लेखक रोजर गैरोडी का मार्सी नगर में जन्म हुआ।
1917 – जॉर्ज पंचम ने परिवार को उपनाम बदलकर विंडसर कर दिया। इससे पहले यह शाही परिवर जर्मनी शाही घराने 'साक्से कोबुर्ग एंड गोथा' के नाम से जाना जाता था।
1919 – फिनलैंड में संविधान को अंगीकार किया गया।
1929 – सोवियत संघ ने चीन के साथ राजनयिक संबंध समाप्त किए।
1944 – अमेरिका में कैलिफोर्निया के समीप में गोला बारूद से लदे दो जहाजों में विस्फोट होने से 322 लोगों की मौत हो गयी।
1948 – देश में महिलाओं को भारतीय प्रशासनिक सेवा और भारतीय पुलिस सेवा समेत किसी भी तरह की नागरिक सेवाओं में पात्र घोषित किया गया।
1950 – पठानकोट में भारत का पहला विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ।
1968 – इराक़ में अहमद हसन अलबक्र के नेतृत्व में विद्रोह करके बास पार्टी ने सत्ता पर क़ब्ज़ा कर लिया।
1972 – पहली बार दो महिलाओं ने अमेरिकी खुफिया एजेंसी एफबीआई एजेंट के तौर पर चंटिको में ट्रेनिंग शुरू की।
1974 – लंदन टॉवर में हुए बम धमाके से 41 लोग घायल हो गए।
1976 – 21वें माडर्न ओलंपिक खेलों का आयोजन मांट्रियाल में शुरू हुआ।
1981 – इजरायल ने लेबनान की राजधानी बेरूत में अल-फतह मुख्यालय को नष्ट किया।
1987 – ईरान और फ्रांस के बीच राजनयिक संबंध टूटे।
1994 – धूमकेतू शुमेकर लेवी-9 का पहला टुकड़ा बृहस्पति से टकराया।
2002 – रूस की स्वेतलाना फीफाप्रोवा ने पोल वाल्ट स्पर्द्धा में नया यूरोपीय रिकार्ड क़ायम किया।
2003 – उत्तर पूर्व कांगो के दुनिया शहर में जातीय हिंसा में 54 लोग मारे गये।
2006 – कैप कनैवरल (फ़्लोरिडा) के स्पेस सेंटर में अपनी 13 दिन की अंतरिक्ष यात्रा पूरी कर डिस्कवरी अंतरिक्ष यान पृथ्वी पर सकुशल उतरा।
2013 – चीन के सिचुआन प्रांत में बाढ़ से 58 लोगों की मौत हुई।
2014 – मलेशिया एयरलाइंस के विमान-17 के दुर्घटनाग्रस्त होने से 283 यात्री और चालक दल के 15 सदस्यों की मौत हो गयी।