आज का इतिहास 15 जुलाई (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 15 जुलाई को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1588 – इंग्लिश चैनल में ब्रिटिश नौसेना और स्पेन की नौसेना के मध्य युद्ध छिड़ गया।
1662 – किंग चार्ल्स द्वितीय ने लंदन में रॉयल सोसायटी काे अधिनियमित किया।
1795 – ‘ला मारसेइलेसी’ को फ्रांस का राष्ट्रीय गान घोषित किया गया।
1864 – अमेरिका में कैदियों से भरी हुई एक यात्री ट्रेन एक कोयला ट्रेन से टकरा गयी जिससे उसमें सवार 955 में से 65 लोग मारे गये और 109 घायल हो गये।
1903 – राजनीति के दिग्गज और सुधारवादी नेता के कामराज का जन्म हुआ।
1904 – अमेरिका के लॉस एंजिल्स में पहला बौद्ध मंदिर बना।

यह भी जानें : 14 जुलाई की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

1910 – एमिल क्रे​पलिन ने एलॉइस अल्जाइमर के नाम पर अल्जाइमर बीमारी का नाम दिया।
1916 – दुनिया की सबसे बड़ी एयरोस्पेस कंपनी बोइंग शुरू हुई।
1923 – इटली की संसद ने नया संविधान स्वीकार किया।
1926 – बॉम्बे (अब मुम्बई) में पहली मोटरबस सेवा की शुरुआत हुई।
1927 – वियना नरसंहार : ऑस्ट्रियाई पुलिस ने 89 प्रदर्शनकारियों की हत्या की।
1932 – अमेरिका के 31वें राष्ट्रपति हूवर ने अपने वेतन में 15 प्रतिशत कटौती की।
1937 – हिंदी के जाने-माने पत्रकार प्रभाष जोशी का जन्म हुआ।
1944 – दूसरे विश्व युद्ध के दौरान अमरीकी सेना ने जापान पर व्यापक स्तर पर बमबारी आरम्भ की।
1948 – अमेरिका के राष्ट्रपति हैरी एस टूमैन दूसरे कार्यकाल के लिए निर्वाचित हुए।
1955 – प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने देश के तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु को सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न देने की घोषणा की।
1961 – स्पेन ने पुरुषों और महिलाओं के लिए समान अधिकारों को स्वीकार किया।
1962 – अल्जीरिया अरब लीग का हिस्सा बना।
1968 – अमेरिका और तत्कालिन सोवियत संघ के बीच वाणिज्यिक विमान सेवा की शुरुआत हुई।
1970 – डेनमार्क ने इटली को 2-0 से हराकर पहला महिला विश्व कप फुटबॉल जीता।
1977 – आॅस्ट्रेलियाई आॅलराउंडर डेविड हसी का जन्म हुआ। उन्होंने 69 वनडे में 1796 रन बनाए।
1979 – भारत के प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई ने अपने पद से इस्तीफा दिया।
1986 – महिला क्रिकेटर संध्या अग्रवाल ने टेस्ट क्रिकेट में 190 रन बनाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया।
1991 – अमेरिकी सैनिकों ने उत्तरी इराक को छोड़ा।
1996 – प्रिंस चार्ल्स और डायना ने अपने तलाक के लिए आवेदन किया।
1997 – इटली के मशहूर फैशन डिजाइनर गिएनी वरसाचे की गोली मार कर हत्या हुई।