आज का इतिहास 14 जुलाई (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 14 जुलाई को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1223 – फिलिप II की मृत्यु के बाद उनके बेटे लुइस VIII फ्रांस के राजा बने।
1456 – बेलग्रेड के युद्ध में हंगरी ने ऑटोमन को पराजित किया।
1536 – फ्रांस एवं पुर्तागल ने स्पेन के खिलाफ लियोंस के नौसैनिक समझौते पर हस्ताक्षर किए।
1636 – मुगल बादशाह शाहजहां ने औरंगजेब को दक्कन का वायसराय नियुक्त किया।
1656 – सिखों के आठवें गुरु, गुरु हर किशन का जन्म हुआ।
1789 – फ़्रांसिसी क्रांति की शुरुआत हुई।
1798 – अमेरिकी कांग्रेस ने ‘राजद्रोह एक्ट’ को मंजूरी दी। इसके बाद सरकार के खिलाफ गलत या भ्रम फैलाने वाली बात लिखना, छापना या बोलना अपराध बन गया।

यह भी जानें : 13 जुलाई की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

1850 – कृत्रिम तौर पर (मशीन द्वारा) जमाई गई बर्फ का पहला सार्वजनिक प्रदर्शन।
1853 – न्यूजीलैंड में पहले आम चुनाव हुए।
1861 – कॉट लिंग नामक अमरीकी व्यक्ति ने मशीनगन बनाई।
1900 – यूरोपीय गुट ने चीन में बॉक्सर विद्रोहियों के कब्जे से तिएन्तसिन को वापस लिया।
1914 – पहले तरल ईंधन आधारित रॉकेट की डिजाइन का पेटेंट रॉबर्ट एच गोगार्ड ने हासिल किया।
1927 – हवाई द्वीप में विमान की पहली व्यावसायिक उड़ान शुरू हुई।
1933 – जर्मनी में नाजी पार्टी को छोड़ शेष सभी को गैरकानूनी घोषित किया गया और दमनकारी नीति की शुरूआत हुई।
1940 – द्वितीय विश्वयुद्ध में जर्मनी के बमवर्षक विमानों ने स्वेज पर बमबारी किया।
1945 – टेक्नोलॉजी क्षेत्र के दिग्गज और देश के बड़े उद्योगपति शिव नादर का जन्म हुआ।
1951 – CBS चैनल पर घुड़दौड़ के रूप में किसी खेल कार्यक्रम का पहली बार रंगीन प्रसारण किया गया।
1958 – इराक़ में जनरल अब्दुल करीम के विद्रोह के बाद राजशाही व्यवस्था का अंत और प्रजातंत्र की स्थापना हुई।
1965 – मंगल के पास से गुजरने वाले नासा के अंतरिक्ष यान ने किसी दूसरे ग्रह की पहली क्लोज अप तस्वीरें खींची।
1969 – जयपुर में मालगाड़ी और पसेंजर ट्रेन की टक्कर में 85 लोगों की मौत।
1969 – अमेरिका के वित्त मंत्रालय और फेडरल रिजर्व सिस्टम ने 500, 1,000, 5,000 और 10,000 डॉलर के नोटों का इस्तेमाल बहुत कम होने के कारण तुंरत प्रभाव से रोकने की घोषणा की।
1972 – तत्कालीन सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
1979 – अमेरिका ने ने अपना नाभिकीय टेस्ट किया।
1987 – ताइवान में 37 वर्षों के सैनिक शासन का अंत हुआ।
2014 – इंग्लैंड के चर्च ने महिलाओं को भी बिशप बनाने के पक्ष में वोट किया।
2015 – नासा का न्यू हॉरिजन प्लूटो पर जाने वाला पहला अंतरिक्ष यान बना।