आज का इतिहास 1 जुलाई (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 1 जुलाई को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–
1781 – मैसूर के सुल्तान हैदर अली और अंग्रेज सेना के बीच पोर्टो नाेवो (अब परांगीपेट्टई) का युद्ध हुआ।
1852 – सिंध में ‘सिंध डाक (Scinde Dawk)’ नामक पहला डाक टिकट जारी किया गया।
1862 – कलकत्ता उच्च न्यायालय का उद्घाटन हुआ।
1878 – कनाडा यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन में शामिल हुआ।
1879 – भारत में पोस्टकार्ड की शुरुआत हुई।
1882 – पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री डॉक्टर बिधान चंद्र राय का जन्म हुआ। इस दिन को डॉक्टर दिवस के रूप में मनाया जाता है।
1921 – कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना की स्थापना हुई।
1938 – मशहूर बांसुरी वादक पंडित हरिप्रसाद चौरसिया का जन्म इलाहाबाद में हुआ।
1955 – इंपीरियल बैंक ऑफ इंडिया का राष्ट्रीयकरण कर इसे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया नाम दिया गया।
1961 – भारतीय अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री और अंतरिक्ष शटल मिशन विशेषज्ञ कल्पना चावला का जन्म हुआ। कोलंबिया अन्तरिक्ष यान आपदा में मारे गए सात यात्री दल सदस्यों में से वह भी एक थीं।
1962 – आधुनिक बंगाल के निर्माता बिधान चंद्र राय का निधन।
1963 – यूएस पोस्ट आॅफिस ने जिप कोड ​प्रणाली को लागू किया।
1964 – भारतीय औद्योगिक विकास बैंक की स्थापना।
1965 – भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम लागू हुआ और विवाद को एक अंतर्राष्ट्रीय न्यायाधिकरण के समक्ष मध्यस्थता के लिए प्रस्तुत किया गया।
1968 – 62 देशों ने परमाणु अप्रसार संधि पर हस्ताक्षर किए।
1975 – तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने राष्ट्रीय विकास के लिए 20 सूत्रीय कार्यक्रमों की घोषणा की।
1979 – इलेक्ट्रानिक उपकरण बनाने वाली कंपनी सोनी ने वाकमैन पेश किया।
1991 – बारसा संधि भंग की गयी।
1996 – आस्ट्रेलिया के उत्तरी प्रांत में स्वेच्छा मृत्यु क़ानून विश्व में पहली बार लागू।
1997 – देश की पहली साइंस सिटी कोलकाता में स्थापित की गई।
– ब्रिटिश उपनिवेश हांगकांग का शासन चीन को सौंपा गया।
2007 – इंग्लैंड में सार्वजनिक स्थलों पर स्मोकिंग पर प्रतिबंध प्रभावी हुआ।
2013 – नेप्च्यून के चंद्रमा एस/2004एन1 की खोज की।