आज का इतिहास 29 जुलाई (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 29 जुलाई को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1655 – नीदरलैंड की राजधानी एम्सटर्डम में विश्व का सबसे बड़ा टाउनहाल खुला।
1858 – अमेरिका और जापान ने हैरिस संघि पर हस्ताक्षर किए।
1876 – भारत में विज्ञान संगठन की स्थापना की गई।
1883 – इटली के एक मध्यम वर्ग के परिवार में फासीवादी दल की आधारशिला रखने वाले तानाशाह बेनिटो मुसोलिनी (Benito Mussolini) का जन्म हुआ।
1890 – हॉलैंड के प्रसिद्ध चित्रकार वेन्सन वॉन गोग का निधन हुआ।}

यह भी जानें : 28 जुलाई की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

1899 – न्यूयॉर्क में पहली मोटरसाइकिल रेस का आयोजन हुआ।
1891 – समाज सुधारक ईश्वरचंद्र विद्यासागर का कलकत्ता (अब कोलकाता) में निधन हुआ।
1937 – जापानी सेना ने चीन के पेकिंग और टिनट्सीन पर कब्जा किया।
1941 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी के घटक जापान ने चीन और भारत पर अधिकार करने के लिए अपने सैनिक इस क्षेत्र के दक्षिणी तट पर उतारे।
1949 – ब्रिटिश ब्राडकॉस्टिंग कार्पोरेशन रेडियो पर प्रसारण शुरू हुआ।
1957 – संयुक्त राष्ट्र ने अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) का गठन किया।
1958 – अमेरिकी कांग्रेस ने अपनी अंतरिक्ष एजेंसी नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) की स्थापना के लिए विधेयक पास किया।
1980 – मॉस्को ओलंपिक में भारत ने हॉकी में स्वर्ण पदक जीता।

पढ़े : भारतीय व विश्व इतिहास में 30 जुलाई का दिन

1981 – ब्रिटेन के राजकुमार चार्ल्स और राजकुमारी डायना की शादी हुई। उस वक्त लगभग 70 करोड़ लोगों ने टीवी पर इस शाही शादी को देखा।
1983 – पहले चालक रहित विमान 'मिनी' ने सफलतापूर्वक उड़ान भरी।
1996 – भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में योगदान देने वाली अरुणा आसफ अली का निधन हुआ।
2013 – फ्रांस के कांस के एक होटल से 10.3 करोड़ यूरो के हीरे की चोरी हुई।
– हिंदी सिनेमा के हास्य अभिनेता जॉनी वॉकर का निधन हुआ।