आज का इतिहास 26 जुलाई (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 26 जुलाई को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1686 – फ़्रांसीसी लेखक और कवि पियर कोर्नी का 78 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
1788 – न्यूयॉर्क अमेरिका का 11वां राज्य बना।
1826 – लिथुआनिया की हिंसा में कई यहूदी मरे।
1844 – भारत के प्रमुख शिक्षाविद् गुरुदास बनर्जी का जन्म हुआ।
1856 – आयरलैंड के आलोचक और प्रसिद्ध लेखक जॉर्ज बरनार्ड शॉ का जन्म हुआ।
1874 – महाराष्ट्र के प्रसिद्ध समाज सुधारक और दलितों के हितेषी छत्रपति साहू महाराज का जन्म हुआ।
1876 – कलकत्ता में इंडियन एसोसिएशन की स्थापना हुई।
1945 – विंस्टन चर्चिल ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दिया।

यह भी जानें : 25 जुलाई की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

1951 – नीदरलैंड ने जर्मनी के साथ युद्ध खत्म किया।
1953 – कम्युनिस्ट क्रांतिकारी फिदेल कास्त्रो के नेतृत्व में क्यूबा में सफल क्रांति की शुरुआत हुई।
1956 – मिस्त्र ने स्वेज नहर का राष्ट्रीयकरण किया।
1965 – मालदीव ब्रिटेन के अधीनता से स्वतंत्र हुआ।
1974 – फ्रांस ने मुरूओरा द्वीप में परमाणु परीक्षण किया।
1993 – दक्षिण कोरिया में बोइंग विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ, जिसमें 66 यात्री मारे गए।
1994 – तुर्की की वायु सेना ने इराक के कुर्द में हवाई हमले किये, जिसमें 70 लोगों की मौत हुई।
1998 – एटीएंडटी और ब्रिटिश दूरसंचार कंपनी पीएलसी ने संयुक्त उपक्रम बनाने की घोषणा की।
2002 – प्रथम छत्तीसगढ़ राज्य निशानेबाज़ी चैम्पियनशिप प्रारम्भ हुई।
2005 – नासा के अंतरिक्ष यान डिस्कवरी का प्रक्षेपण किया।

पढ़े : भारतीय व विश्व इतिहास में 27 जुलाई का दिन

2007 – पाकिस्तान ने परमाणु शक्ति सम्पन्न क्रूज मिसाइल बाबर हत्फ़-7 का सफल परीक्षण किया।
2008 – गुजरात के अहमदाबाद शहर में 21 धमाके हुए। इस हादसे में 56 लोग मारे गए और 200 से ज्यादा जख्मी हुए।
– यूरोपीय वैज्ञानिकों ने सौरमंडल के बाहर एक और नये ग्रह की खोज की।
2009 – भारत न्यूक्लियर सबमरिन लॉन्च करने वाला छठवां देश बना।
2012 – सीरिया में हुई हिंसा में एक दिन में करीब 200 लोग मारे गए।
2013 – पाकिस्तान के पराचिनार में बम विस्फोट हुआ, जिसमें 57 मारे गए।