आज का इतिहास 24 जुलाई (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 24 जुलाई को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1758 – अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति जॉर्ज वॉशिंगटन उत्तरी अमेरिका की पहली असेंबली वर्जीनिया हाउस ऑफ बर्जेसेज में शामिल हुए।
1793 – फ्रांस ने कॉपीराइट कानून बनाया।
1802 – फ्रांसीसी लेखक एलेक्जेन्डर डयूमा का जन्म हुआ। वह ड्रामा लिखने में बहुत दक्ष थे।
1823 – चिली में दास प्रथा को हमेशा के लिए समाप्त कर दिया गया।
1870 – अमेरिका में पहली अंतरदेशीय रेल सेवा की शुरुआत हुई।
1911 – भारत के प्रसिद्ध बाँसुरीवादक पन्नालाल घोष का जन्म हुआ।
1924 – उर्दू के सुप्रसिद्ध शायर एवं कवि नाजिश प्रतापगढ़ी का जन्म हुआ।
1932 – रामकृष्ण मिशन सेवा प्रतिष्ठान की स्थापना की गई।

यह भी जानें : 23 जुलाई की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

1935 – ब्रिटेन में पहला बधाई टेलीग्राम भेजा गया।
1937 – प्रसिद्ध अभिनेता मनोज कुमार का जन्म हुआ।
1938 – इंस्टेट कॉफी की खोज हुई।
1941 – उत्तर यूरोपीय देश लिथुनिया में सम्पूर्ण यहूदी आबादी की नाजियों ने हत्या की।
1944 – 300 लड़ाकू विमानों ने जर्मनी पर बम गिराए।
1945 – भारतीय उद्योग जगत की जानी मानी हस्ती अजीम प्रेमजी का जन्म हुआ।
1947 – पाकिस्तान के दिग्गज बल्लेबाज जहीर अब्बास का जन्म हुआ। इन्होंने 78 टेस्ट में, 5,062 रन और 62 वनडे अंतरराष्ट्रीय मैचों में 2,572 रन बनाये।
1969 – अपोलो 11 अंतरिक्ष यान पृथ्वी पर लौटा।
1982 – जापान के नागासाकी में भारी बारिश से पुल ढहने से 299 लोगों की मौत हुई।
1989 – भारत में लोकसभा में 73 विपक्षी सदस्यों ने बोफर्स तोप के मुद्दे पर सदन से इस्तीफा दे दिया और जिसे स्वीकार कर लिया गया।

पढ़े : भारतीय व विश्व इतिहास में 25 जुलाई का दिन

1991 – तत्कालीन वित्त मंत्री मनमोहन सिंह ने संसद में बजट पेश किया जिसने भारत के लिए आर्थिक उदारीकरण के रास्ते खोल दिये।
1994 – असम के बसबारी में बोडो उग्रवादियों ने 37 मुस्लिमों की हत्या की।
1999 – अमेरिकी अंतरिक्ष यान कोलंबिया का सफल प्रक्षेपण हुआ।
2000 – एस. विजयलक्ष्मी शतरंज की पहली महिला ग्रैंडमास्टर बनीं।
2008 – फ़्रांस के ट्रिकेस्टिन परमाणु संयंत्र में हुए रिसाव से लगभग 100 व्यक्ति प्रभावित हुए।