MPPSC Solved Question Paper 2016 in Hindi | मप्र लोक सेवा आयोग


Madhya Pradesh Public Service Commission (MP PSC) मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग exam of the year 2016 held on dated 29 May, 2016. We are giving 100 questions of General Awareness (सामान्य अध्ययन) of this exam with answers. These one liner questions not only develop of your I.Q. but will useful for upcoming government exams also.

1. भारत के साथ किस देश की सबसे लम्बी स्थलीय सीमा है? – बांग्लादेश
2. दक्षिण भारत की सबसे ऊँची चोटी कौन-सी है? – अनाइमुडी
3. किन दो पर्वत श्रेणियों के मध्य कश्मीर घाटी स्थित है? – बृह्त हिमालय व पीर पंजाल
4. राजस्थान, तमिलनाडु, महाराष्ट्र एवं कर्नाटक को उनके भौगोलिक क्षेत्र के घटते क्रम में व्यवस्थित कीजिए? – राजस्थान, महाराष्ट्र, कर्नाटक एवं तमिलनाडु
5. भारत के किस द्वीप का उद्गम ज्वालामुखीय है? – बैरन
6. भारत में नीली क्रान्ति का संबंध किसके है? – मत्स्यपालन
7. भारत तथा पाकिस्तान के मध्य सीमा-रेखा किस प्रकार का उदाहरण है?– अध्यारोपित सीमा का
8. 'हुदहुद' चक्रवात से भारत का कौन-सा तटीय क्षेत्र प्रभावित हुआ था? – आन्ध्र प्रदेश
9. कौन-सा जलाशय चम्बल नदी पर बना है? – राणा प्रताप सागर
10. भारत में सबसे बड़ा पोत-प्रांगण (शिपयार्ड) कहाँ है? – कोच्चि (कोचीन)
11. भूतापीय ऊर्जा पर आधारित मणिकरण विद्युत संन्यन्त्र किस राज्य में अवस्थित है? – हिमाचल प्रदेश
12. मध्य प्रदेश की उत्खात-भूमि (बैडलैण्ड) किसका परिणाम है? – अवनलिका अपरदन का
13. भारत में 'केन्द्रीय गंगा प्राधिकरण' की स्थापना कब की गई थी? – 1985
14. 'साइलेण्ट वैली परियोजना' किस राज्य से सम्बन्धित है? – केरल
15. भारत का स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना किस-किस शहर को जोड़ती है? – दिल्ली-मुम्बई-चेन्नई-कोलकाता को
16. आलू क्या है? – कन्द
17. कौन-सी गैस 'नोबल गैस' कहलाती है? – हीलियम
18. मानव शरीर में सबसे बड़ी कौन-सी ग्रन्थि है? – यकृत
19. स्तनधारियों में श्वसन किसके द्वारा होता है? – फुफ्फुस (फेफड़ा) द्वारा
20. 'सिरका' का रासायनिक नाम क्या है? – ऐसीटिक अम्ल
21. मायोपिया किस अंग का दोष है? – नेत्र
22. कैलोरी, किलोकैलोरी, किलोजूल और वॉट में से कौन ऊष्मा की इकाई नहीं है? – वॉट
23. साधारण बैरोमीटर में कौन-सा द्रव प्रयोग होता है? – पारा
24. कोयला, पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस और यूरेनियम में से कौन-सा एक जीवाश्म ईंधन नहीं है? – यूरेनियम
25. कोयला, नाभिकीय ऊर्जा, पेट्रोल सौर ऊर्जा में से कौन-सा एक ऊर्जा का नवीकरणीय स्रोत है? – सौर ऊर्जा
26. मध्य प्रदेश में पंचवर्षीय योजना का विधिवत एंव वास्तविक सुभारम्भ माना जाता है– 11 नबम्बर, 1956 से
27. स्टार्च किस प्रकार का सैकेराइड है? – पॉलीसैकेराइड
28. प्रथम पोषक स्तर के अन्तर्गत कौन आते हैं? – हरित पादप
29. पास्चुरीकरण किससे सम्बन्धित है– दुग्ध के निर्जर्मीकरण से
30. ओजोन छिद्र का क्या कारण है? – क्लोरोफ्लुओरोकार्बन
31. किस पर्यावरणविद को 'जल पुरुष' के नाम से जाना जाता है? – राजेन्द्र सिंह
32. चिपाके आन्दोलन के प्रणेता कौन हैं? – सुन्दरलाल बहुगुणा
33. भारतीय सर्वेक्षण विभाग संस्था पर्यावरण से सम्बन्धित  है या नहीं? – नहीं
34. भारत में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम किस वर्ष लागू किया गया था? – 1972
35. किस राज्य में वर्ष 2011 की जनगणना में सबसे कम जनसंख्या घनत्व दर्ज किया गया? – अरुणाचल प्रदेश
36. अक्टूबर, 2015 में 'ई-सहयोग' योजना किस विभाग द्वारा प्रारम्भ की गई थी? – आयकर
37. अपनी भारत यात्रा के दौरान, फेसबुक का संस्थापक मार्क जुकरबर्ग ने किस विश्व प्रसिद्ध स्थल को देखा? – ताजमहल
38. नवम्बर, 2015 में जी-20 शिखर सम्मेलन कहाँ हुआ था? – अन्ताल्या (तुर्की)
39. रूस, ब्रिटेन, स्पेन और कनाडा में से कौन जी-8 का सदस्य ​नहीं है? – स्पेन
40. 'द किलर इंस्टिंक्ट' का लेखक कौन है? – ओपी सभरवाल
41. आईएनएस-सिन्धुरक्षक भारतीय नौसेना की क्या चीज है? – पनडुब्बी
42. ब्राजील, रूस, दक्षिण अफ्रीका और कनाडा में से कौन BRICS देशों में नहीं है? – कनाडा
43. किन्हें नवम्बर, 2015 में अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष में कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया गया? – सुबीर गोकर्ण
44. वर्ष 2017 का शूटिंग विश्व कप कहाँ होगा? – भारत में
45. भारत में किस राष्ट्रीय नेता की स्मृति में उनके जन्मदिन पर राष्ट्रीय एकता दिवस' मनाया जाता है? – सरदार वल्लभ भाई पटेल
46. किस संस्था को 'पिन्जरे में बन्द तोता' कहा गया है? – केन्द्रीय जाँच ब्यूरो (सीबीआई)
47. मध्य प्रदेश लघु उद्योग निगम की स्थापना हुई थी? – वर्ष 1961 में
48. महात्मा गाँधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी अधिनियम कब पारित हुआ था? – 2005
49. 'गोल्ड एक्सपोर्ट प्रमोशन पार्क' कहाँ स्थित है? – इन्दौर
50. 2011 की जनगणना के अनुसार मध्य प्रदेश की जनसंख्या लगभग कितनी है? – 7.2 करोड़
51. वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार मध्य प्रदेश में सर्वाधिक जनसंख्या वाला कौन-सा जिला है? – इन्दौर
52. मध्य प्रदेश की अर्थव्यवस्था किस प्रकार की है? – कृषि प्रधान
53. मध्य प्रदेश में खनिज नीति किस वर्ष घोषित हुई थी? – 1995
54. प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना का/के उद्देश्य क्या है/हैं? – गाँवो को मुख्य सड़क के जोड़ना और पक्की सड़क बनाना
55. मध्य प्रदेश में औद्योगिक पिछड़ेपन के कारण क्या हैं? – वित्त का अभाव, शक्ति का अभाव और कच्चे माल का अभाव
56. 1024 किलोबाइट बराबर कितना मेगाबाइट होता है? – 1 मेगाबाइट
57. एक्सेल स्प्रेडशीट की मूल इकाई, जहाँ पर डाटा एण्ट्री की जाती है, वह क्या कहलाती है? – सेल
58. गूगल ने किस वेब ब्राउजर को विकसित किया था? – क्रोम
59. विप्रो कम्पनी के प्रमुख कौन हैं? – अजीम प्रेमजी
60. कम्प्यूटर में फैलने वाला वायरस क्या कहलाता है? – कम्प्यूटर प्रोग्राम
61. 'स्पैम' किस विषय से सम्बन्धित शब्द है? – कम्प्यूटर
62. बाइडू, पैकेट्स और कूकीज में से कौन-सा एक सर्च इंजन है? – बाइडू
63. वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग हेतु कौन-सा डिवाइस अनिवार्य है? – वेबकैम
64. http का पूरा नाम क्या है? – हाइपरटेक्स्ट ट्रांसफर प्रोटोकॉल
65. अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति नियम, 1995 की किस धारा के अन्तर्गत ​'जिला स्तरीय सतर्कता और मॉनीटरी समित्ति' के गठन का उपबन्ध किया गया है? – धारा-17
66. अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अधिनियम, 1989 की किस धारा में भारतीय दण्ड संहिता के कतिपय उपबन्धों का लागू होना उपबन्धित है? – धारा-6
67. अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 के उद्देश्यों को क्रियान्वित करने के लिए नियम बनाने की शक्तियाँ किसे/किन्हें प्राप्त हैं? – केन्द्र सरकार
68. अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अधिनियम, 1989 की किस धारा से अग्रिम जमानत प्रतिबन्धित है? – धारा-18
69. मध्य प्रदेश की सबसे ऊँची चोटी 'धूपगढ़' स्थित है? – महादेव पहाड़ियों में
70. कौन-सी श्रेणी यमुना और सोन के मध्य जलद्विभाजक का कार्य करती है? – कैमूर
71. मध्य प्रदेश का एकमात्र हिल स्टेशन 'पचमढ़ी' कहाँ स्थित है? – महादेव पहाड़ियाँ
72. 'तवा' किस नदी की सहायक नदी है? – नर्मदा
73. भेड़ाघाट पर कौन-सा जलप्रताप स्थित है? – धुआँधार
74. चम्बल घाटी मध्य प्रदेश के किस भौतिक विभाग में स्थित है? – मध्य भारत पठार
75. मध्य प्रदेश की जलवायु किस प्रकार की है? – मानसून प्रकार
76. सुचित्रा सेन कौन थीं? – अभिनेत्री
77. भारत के उनतीसवें राज्य की राजधानी कौन-सी है? – हैदराबाद
78. मध्य प्रदेश में 'कान्हा बाबा का मेला' कहाँ लगता है? – सोलडपुर
79. उदयगिरि की गुफाएँ मध्य प्रदेश के कौन-से जिले में हैं? – बिदिशा
80. कौन-सा पर्यटन स्थल 'मूर्तिकला का तीर्थ' कहलाता है? – खजुराहो
81. कौन-सी जनजाति 'लोहासुर' को अपना देवता मानती है? – अगरिया
82. 'भारत भवन' कहाँ है? – भोपाल
83. प्रतिशत की दृष्टि से मध्य प्रदेश में सर्वाधिक अनुसूचित जनजाति वाला जिला कौन-सा है? – झाबुआ
84. सेन्सेक्स, बीएसई, निफ्टी और सैप्स में से कौन एक शेयर बाजार के सन्दर्भ में अप्रासंगिक है? – सैप्स
85. भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक बैंक कौन-सा है? – भारतीय स्टेट बैंक
86. शेरशाह का मकबरा कहाँ है? – सासाराम
87. शिवाजी के गुरु का नाम क्या था? – रामदास
88. 'हम, भारत के लोग (We the people of India)' शब्दों का प्रयोग भारतीय संविधान में कहाँ किया गया? – संविधान की प्रस्तावना
89. 'भारतीय संविधान का संरक्षक' किसे कहा गया है? – सर्वोच्च न्यायालय
90. बलवन्त राय मेहता समिति ने किस प्रकार की पंचायती राज व्यवस्था की अनुशंसा की थी? – त्रिस्तरीय
91. वैज्ञानिक समाजवाद का श्रेय किसको जाता है? – कार्ल मार्क्स को
92. भाषायी आधार पर सर्वप्रथम किस राज्य का गठन हुआ है? – आन्ध्र प्रदेश
93. निकोलो कोण्टी कौन था? – इटली का एक यात्री, जिसने विजयनगर साम्राज्य की यात्रा की
94. 'क्रिकेट का मक्का' किस मैदान को कहा जाता है? – लॉडर्स
95. फुटबॉल को ओलम्पिक खेलों में कब शामिल किया गया? – 1896, एथेन्स
96. चटगाँव आर्मरी रेड से इनमें से कौन सम्बन्धि था? – सूर्य सेन
97. 'वैवेल योजना' किस वर्ष प्रस्तुत की गई थी? – 1945
98. भूमि अधिग्रहण अधिनियम किस वर्ष बनाया गया था?  – 1894
99. नरेन्द्र मोदी, कौशिक बसु, अमर्त्य सेन और पी. चिदम्बरम इनमें से कौन 'नीति आयोग' से सम्बन्धित है? – नरेन्द्र मोदी
100. मानव अधिकार संरक्षण अधिनियम, 1993 की किस धारा में 'लोक सेवक' की परिभाषा दी गई है? – धारा-2(M)