भारत का इतिहास - अति महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान


भारत का इतिहास सामान्य ज्ञान  (Indian History General Knowledge) से संबंधित महत्वूपर्ण तथ्यों का संग्रह यहां दिया जा रहा है। यह तथ्य आपको न सिर्फ मुख्य परीक्षाओं जैसे आईएएस, पीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे आदि के साथ ही सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में समान रूप से उपयोगी सिद्ध होगा।

1. हड़प्पाकालीन स्थल ‘धौलावीरा’ किस राज्य में खोजा गया है? – गुजरात में
2. किस वेद में प्राचीन वैदिक युग की संस्कृति के बारे में सूचना दी गई है? – ऋग्वेद
3. शिशुनाग ने अपनी राजधानी कहाँ बनाई? – वैशाली में
4. गौतम बुद्ध के जन्म स्थल लुम्बिनी का आधुनिक नाम क्या है? – रुम्मिनदेई
5. मौर्य काल में नकद रूप में लिया गया कर क्या कहलाता था? – हिरण्य
6. समुद्रगुप्त ने कौन-से छः प्रकार के स्वर्ण सिक्काएं जारी करवाई? – गरूड़, व्याघ्रहंता, धनुर्धर, परशु, अश्वमेघ एवं वीणाधरण
7. ह्नेनसांग ने भारत के किस विश्वविद्यालय में अध्ययन किया? – नालंदा विश्वविद्यालय में
8. चोल वंश का अंतिम शासक कौन था? – राजेन्द्र तृतीय
9. सल्तनत काल की राजकीय भाषा क्या थी? – फारसी
10. मेरठ और टोपरा के अशोक स्तंभों को फिरोजशाह तुगलक ने कहाँ स्थापित किया? – दिल्ली में
11. किसने जजिया कर पुनः लागू किया? – औरंगजेब ने (1679 ई. में)
12. मुगलकाल के किस बंदरगाह को बाबुल मक्का (मक्का द्वार) कहा जाता था? – भड़ौच को
13. 1665 ई. में ‘पुरंदर की संधि’ किनके मध्य हुई? – जयसिंह और शिवाजी के मध्य
14. किस फ्रांसीसी ने पांडिचेरी को बसाया? – फ्रेंक मार्टिन ने
15. मेरठ में 1857 का विद्रोह कब शुरू हुआ? – 10 मई, 1857 को
16. उ.प्र. के किसान आंदोलन को 1920 के दशक में सर्वाधिक मजबूती किसने प्रदान की? – बाबा रामचंद्र ने

17. किस गवर्नर जनरल के शासन काल में चतुर्थ आंग्ल-मैसूर युद्ध हुआ, जिसमें टीपू सुल्तान मारा गया था? – लॉर्ड वेलेजली
18. 1901 ई. में किसने ‘इम्पीरियल कैडेट कोर’ की स्थापना की? – लॉर्ड कर्जन ने
19. ‘ब्रह्म समाज’ किस सिद्धांत पर आधारित है? – एकेश्वरवाद पर
20. ‘दीनबन्धु सार्वजनिक सभा’ की स्थापना 1884 ई. में किसने की? – ज्योतिबा फुले
और भी जानें–
भारत का इतिहास सामान्य ज्ञान # 1
भारत का इतिहास सामान्य ज्ञान # 2
भारत का इतिहास सामान्य ज्ञान # 3
भारत का इतिहास सामान्य ज्ञान # 4
भारत का इतिहास सामान्य ज्ञान # 5
भारत का इतिहास सामान्य ज्ञान # 6
भारत का इतिहास सामान्य ज्ञान # 8
भारत का इतिहास सामान्य ज्ञान # 9
भारत का इतिहास सामान्य ज्ञान # 10