भारतीय इतिहास सामान्य ज्ञान - एक पंक्ति में


भारत का इतिहास सामान्य ज्ञान  (Indian History General Knowledge) से संबंधित महत्वूपर्ण तथ्यों का संग्रह यहां दिया जा रहा है। यह तथ्य आपको न सिर्फ मुख्य परीक्षाओं जैसे आईएएस, पीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे आदि के साथ ही सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में समान रूप से उपयोगी सिद्ध होगा।

1. मोहनजोदड़ो से प्राप्त पशुपति की मुहर पर कौन-कौन से जानवर अंकित हैं? – हाथी, गैंडा, बाघ और बैल
2. ‘गायत्री मंत्र’ किस वेद से उद्धृत है? – ऋग्वेद
3. किस मगध सम्राट ने अंग का विलय अपने राज्य में कर लिया? – बिम्बिसार ने
4. रुम्मिनदेई स्तंभ लेख बुद्ध के संदर्भ में किसका सूचक है? – बुद्ध के जन्म का
5. मौर्य काल में सरकारी भूमि से प्राप्त आय क्या कहलाती थी? – सीता भूमि
6. इलाहाबाद में स्थित प्रयाग प्रशास्ति की रचना किसने की? – हरिषेण ने
7. किसके शासन काल में चीनी यात्री ह्नेनसांग ने भारत की यात्रा की? – हर्षवर्धन के
8. चोल शासनकाल में कौन-सा धर्म सर्वाधिक प्रचलित था? – शैव धर्म
9. बख्तियार खिलजी किसका सेनापति था? – कुतुबुद्दीन ऐबक का
10. फिरोजाबाद, हिसार, फतेहाबाद, जौनपुर तथा फिरोजपुर नामक नगर को किसने बसाया? – फिरोजशाह तुगलक ने
11. औरंगजेब का द्वितीय राज्याभिषेक कब हुआ था? – जून 1659 ई. को
12. जहाँगीर के दरबार में पक्षियों का सबसे बड़ा चित्रकार कौन था? – उस्ताद मंसूर
13. शिवाजी ने किस भाषा को राजभाषा बनाया? – मराठी को
14. 1668 ई. में किसके नेतृत्व में सूरत में फ्रांसीसी फैक्ट्री स्थापित की गई? – फ्रैंकोइस कैरो के नेतृत्व में
15. किस जनजाति ने मानव बलि प्रथा का निषेध करने के कारण अंग्रेजों के विरुद्ध विरोध प्रकट किया था? – खोंड जनजाति ने
16. खेड़ा सत्याग्रह की शुरूआत किसने की? – महात्मा गांधी ने
17. कौन सहायक संधि को स्वीकार करने वाला प्रथम पेशवा था? – पेशवा बाजीराव द्वितीय
18. किस वायसराय के कार्यकाल में भारत में प्रथम बार प्रांतीय चुनाव संपन्न हुए? – लॉर्ड लिनलिथगो

19. ‘संवाद कौमुदी’ का प्रकाशन किसने और किस वर्ष प्रारंभ किया? – राजा राममोहन राय ने, 1821 ई. में
20. कौन ‘फेबियन आंदोलन की प्रस्तावक’ थी? – एनी बेसेन्ट
और भी जानें–
भारत का इतिहास सामान्य ज्ञान # 1
भारत का इतिहास सामान्य ज्ञान # 2
भारत का इतिहास सामान्य ज्ञान # 3
भारत का इतिहास सामान्य ज्ञान # 4
भारत का इतिहास सामान्य ज्ञान # 6
भारत का इतिहास सामान्य ज्ञान # 7
भारत का इतिहास सामान्य ज्ञान # 8
भारत का इतिहास सामान्य ज्ञान # 9
भारत का इतिहास सामान्य ज्ञान # 10