आज का इतिहास 8 जून (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 8 जून को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

979 – लुई पंचम डी लुए फ्रांस के सम्राट बने।
1557 – इंग्लैंड ने फ्रांस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1707 – बादशाह मुअज्जम (शाह आलम) ने आगरा के समीप जजाउ क्षेत्र में उत्तराधिकार की लड़ाई में बादशाह आजम को हराया।
1786 – आइसक्रीम के लिए व्यावसायिक तौर पर पहला विज्ञापन बनाया गया ।
1824 – नोह कुशिंग ने वाशिंग मशीन का पेंटेट कराया।
1869 – शिकागो के आइविस डब्ल्यू मैकजैफी के पहले वैक्यूम क्लीनर का पेटेंट हुआ।
1936 – भारत के सरकारी रेडियो नेटवर्क इंडियन स्टेट ब्रोडकास्टिंग्स सर्विस का नाम बदलकर ऑल इंडिया रेडियो रखा गया।
1937 – अमेरिका में न्यूयार्क शहर के एक बोटेनिकल गार्डन में दुनिया का सबसे बड़ा फूल खिला।
1940 – 93वें तत्व नेपप्टुनियम की खोज की घोषणा की गई।
1948 – भारत की पहली विमान सेवा एयर इंडिया ने भारत और ब्रिटेन के बिच हवाई सेवा शुरू की।
1949 – स्याम का नाम बदलकर थाईलैंड किया गया।
1955 – अपने किस्म के पहले मुकदमे में ब्रिटेन में एक पुरुष को दूसरे पुरुष के साथ रेप के मामले में सजा सुनाई गई।
1963 – अमेरिकी हृदय संघ एजेंसी (AHA) सिगरेट के विरोध में अभियान चलाने वाली पहली एजेंसी बनी।
1968 – बरमुडा में संविधान को अंगीकार किया गया।
1972 – इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर टॉनी ग्रेग ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट करियर का आगाज किया। इसमें उन्होंने दोनों पारियों में क्रमश: 57 और 62 रन बनाए।
1975 – जर्मनी के म्यूनिख में दो ट्रेनों की भिड़ंत में 35 लोगों की मौत हुई।
1982 – ब्राजीली विमान बी-727 दुर्घटनाग्रस्त होने से 135 लोगों की मौत हुई।
1992 – ब्राजील में पहली बार वर्ल्ड ओशियन डे (World Oceans Day) मनाया गया।
1997 – पेरिस में फ्रेंच ओपन टेनिस प्रतियोगिता में भारत के महेश भूपति ने म्रिश्रित युगल ख़िताब जीतकर इतिहास बनाया।
1998 – 16 लाख कारों में प्रदूषणरहित उपकरण हटाने के बदले होंडा को 17.1 लाख डॉलर चुकाने पड़े।
2009 – मशहूर पटकथा लेखक, नाट्य निर्देशक, कवि और अभिनेता हबीब तनवीर का निधन।
2012 – पाकिस्तान में एक बस में हुये बम धमाके में 18 लोगों की मौत हो गई और 35 अन्य घायल हो गये।
2014 – रूस की टेनिस खिलाड़ी मारिया शारापोवा ने सिमाेना हालेप को हराकर फ्रेंच ओपन खिताब जीता।