आज का इतिहास 29 जून (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 29 जून को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1444 – सिकंदर बेग ने ऑटोमन साम्राज्य की सेना को हराया।
1613 – विलियम शेक्सपियर का ग्लोब थियेटर आग लगने से क्षतिग्रस्त हुआ।
1659 – इवान विहोव्सकी के नेतृत्व वाली यूक्रेन की सेना ने प्रिंस त्रुबेत्सकॉय के नेतृत्व में रूसी सेना को कोनोटोप युद्ध में पराजित किया।
1850 – ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री सर रॉबर्ट पील घुड़सवारी के दौरान गिर गये जिसके तीन दिन बाद उनका निधन हो गया।
1864 – कनाडा क्यूबेक के मोंट सेंट हिलेरी कस्बे के नजदीक ग्रांड ट्रंक रेलवे लाइन पर एक ट्रेन के रिशेल्यू नदी में गिर जाने से करीब 100 लोगों की मौत हो गयी।
1913 – यूनान, सर्बिया, मोन्टे नेग्रो, रोमानिया और उस्मानी शासन के साथ बुल्गारिया का युद्ध आरंभ हुआ जो दूसरे बाल्कान युद्ध के नाम से जाना जाता है।
1932 – सोवियत संघ और चीन ने अनाक्रमण संधि पर हस्ताक्षर किये।
1956 – अभिनेत्री मार्लिन मुनरो ने पटकथा लेखक आ​र्थर मिलर से विवाह रचाया।
1960 – बीबीसी के अध्यक्ष ने आज ही के दिन घोषणा की थी कि संस्था का नया टेलीविज़न केंद्र टेलीविज़न जगत की दुनिया का 'हॉलीवुड' होगा।
1961 – प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ एवं प्रथम रक्षा मंत्री सरदार बलदेव सिंह का निधन।
1966 – अमेरिका ने उत्तरी वियतनाम के निकट ईंधन भंडारण की सुविधा पर बम गिराये।
1970 – पाकिस्तान के क्रिकेट खिलाड़ी मुश्ताक अहमद का जन्म पंजाब में हुआ। वे दाएं हाथ के बल्लेबाज व लैग ब्रैक गुगली गेंदबाज थे।
1974 – मारिया एस्तेला ईसाबेल मार्टिनेज दी पेरोन अर्जेन्टीना की पहली महिला राष्ट्रपति बनी।
1976 – सिशेल्स द्वीप समूह को स्वतंत्रता मिली इसके बाद से यह दिन इस देश में स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाता है।
1991 – सोवियत संघ के विघटन के बाद पूर्वी देशों के सहयोग संगठन 'कामकोन' को भंग कर दिया गया।
2002 – अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति जार्ज बुश के कोलोनोस्कोपी उपचार शुरु होने की वजह से उप-राष्ट्रपति डिक चेने ने ढाई वर्ष तक कार्यकारी राष्ट्रपति का कार्य संभाला।
2007 – सचिन तेंदुलकर ने दक्षिण अफ्रीका के​ खिलाफ फ्यूचर कप के दूसरे मैच में आंद्रे नेल की गेंद पर वनडे करियर के 15 हजार रन पूरे किए। भारत ने यह मैच छह विकेट से जीता।
– एप्पल आईफोन के पहले जेनरेशन की बिक्री शुरू हुई।
2008 – दुनिया के पहले प्रेगनेंट पुरूष थॉमस ने बेटी को जन्म दिया।
2012 – करीब 15 हजार परमाणु विरोधी आंदोलनकारियों ने तोक्यो में जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे के कार्यालय का घेराव किया।
2013 – कैलिफोर्निया ने समलैंगिक विवाह पर लगी रोक हटाई।