आज का इतिहास 27 जून (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 27 जून को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1693 – महिलाओं की पहली पत्रिका 'लेडीज मर्किरी' (Ladies' Mercury) लंदन में प्रकाशित हुई।
1759 – ब्रिटेन के सेना अधिकारी जनरल जेम्स वोल्फ ने क्यूबेक पर कब्जा जमाने की शुरुआत की।
1838 – राष्ट्रगीत वंदे मातरम के रचयिता बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय का जन्म हुआ।
1839 – सिख सम्राज्य के संस्थापक महाराज रणजीत सिंह का निधन लाहौर में हुआ था।
1867 – बैंक ऑफ कैलिफाॅर्निया का संचालन शुरू।
1869 – जर्मनी के मशहूर गर्भ विज्ञानी हैंस स्पिमैन का जन्म हुआ था।
1893 – पंजाब के महाराज रंजीत सिंह का निधन।
1914 – अमेरिका ने इथोपिया के साथ वाणिज्य संधि पर हस्ताक्षर किये।
1939 – 300 से ज्यादा फिल्मों में संगीत देने वाले प्रसिद्ध संगीतकार एवं अभिनेता आर डी बर्मन का जन्म।
1940 – सोवियत सेना ने रोमानिया पर हमला किया।
1957 – ब्रिटेन की मेडिकल रिसर्च काउंसिल ने एक रिपोर्ट जारी की जिसमें बताया गया कि धूम्रपान की वजह से फेफड़ों का कैंसर हो सकता है। ये रिपोर्ट 25 साल के शोध पर आधारित थी।
– अमेरिका के लुसिआना और टेक्सास में आॅद्रे तूफान से 526 लोगों की मौत।
1964 – प्रधानमंत्री के सरकारी निवास तीन मूर्ति भवन को नेहरू संग्रहालय बनाया गया।
– उड़नपरी के नाम से सुप्रसिद्ध देश की महान धाविका पीटी ऊषा का जन्म केरल में हुआ।
1967 – लंदन के एनफील्ड में विश्व का पहला एटीएम स्थापित किया गया।
– भारत में निर्मित पहले यात्री विमान एचएस 748 को इंडियन एयरलाइंस को सौंपा गया।
1980 – इतालवी विमान के तेरीहिंस सागर में दुर्घटनाग्रस्त होने से 81 लोगों की मौत।
1981 – कंबोडिया ने अपना संविधान अपनाया।
1983 – नासा ने अंतरिक्ष यान एस-205 लांच किया।
1983 – दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन का जन्म हुआ। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाजों में रहे स्टेन ने 82 टेस्ट में 406 विकेट और 110 वनडे में 175 विकेट लिए।
1991 – स्लोवेनिया के स्वतंत्र होने के 48 घंटे बाद ही उसके छोटे गणतंत्र में यूगोस्लाविया की सेना टैंकों और विमानों के साथ दाखिल हो गई। यूगोस्लाव सेना ने इटली, ऑस्ट्रिया और हंग्री से जुड़ती सीमा पार करने के चेक-पोस्ट पर कब्जा कर लिया और राजधानी लुबलियाना के हवाई अड्डे पर हमला बोल दिया।
1998 – मलेशिया में कुआलालम्पुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा खोला गया।
2007 – गोर्डन ब्राउन ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बने।
2008 – माइक्रोसॉफ्ट कारपोरेशन के चेयरमैन बिल गेट्स ने अपने पद से इस्तीफा दिया।