आज का इतिहास 24 जून (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 24 जून को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1206 – दिल्ली सल्तनत के पहले सुल्तान कुतबुद्दीन ऐबक की लाहाैर (अब पाकिस्तान) में ताजपोशी हुई।
1564 – भारत की वीरांगना महारानी दुर्गावती मुगलों से जंग के दौरान शहीद हुई।
1793 – फ्रांस ने पहली बार रिपब्लिकन संविधान को अपनाया।
1812 – फ्रांस के तानाशाह नेपोलियन बोनापार्ट ने साढ़े तीन लाख की सेना के साथ रूस पर आक्रमण आरंभ किया।
– वेनेज़ोएला की राजधानी काराकास पर स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान विख्यात स्वतंत्रता प्रेमी नेता साइमन बोलिवर का अधिकार हो गया।
1859 – फ़्रांस और सारदेनिया के साथ ऑस्ट्रिया का सोल्फ़ोरीनो युद्ध हुआ।
1897 – भारतीय गायक, संगीतज्ञ ओमकारनाथ ठाकुर का जन्म हुआ।
1904 – अमेरिकी गायक, अभिनेता और हास्‍य कलाकार फिल हैरिस का जन्‍म हुआ था। हैरिस ने द जंगल बुक के बल्‍लू और रॉबिन हुड के लिटिल जॉन को आवाज दी थी।
1918 – कनाडा में मॉ​न्ट्रियल से टोरंटो के बीच पहली एयरमेल सेवा की शुरुआत हुई।
1961 – भारत के पहले स्वदेशी एचएफ 24 सुपरसोनिक लड़ाकू विमान ने उड़ान भरी।
1963 – डाक एवं टेलिग्राफ विभाग ने राष्ट्रीय टेलेक्स सेवा की शुरूआत की।
1966 – मुम्बई से न्यूयार्क जा रहे एयर इंडिया के विमान के स्विट्ज़रलैण्ड के माउंट ब्लैंक में दुर्घटनाग्रस्त होने से 117 लोगों की मौत।
1974 – भारतीय टीम लॉडर्स टेस्ट की दूसरी पारी में इंग्लैंड के खिलाफ 42 रन पर सिमट गई। ये टेस्ट में भारत का न्यूनतम स्कोर है और वह पारी और 285 रन से हारा।
1975 – न्यूयॉर्क के जेएफके हवाई अड्डे पर ईस्टर्न 727 विमान दुर्घटना में 113 लोग मारे गये।
1980 – भारत के चौथे राष्ट्रपति वीवी गिरि का निधन।
1986 – भारत सरकार ने अविवाहित महिलाओं के लिए भी मातृत्व लाभ को स्वीकृति दी।
2002 – अफ्रीकी देश तंजानिया में ट्रेन दुर्घटना में 281 लोगाें की मौत।
2006 – फिलीपीस में मौत की सजा को खत्म किया गया।
2010 – विबलडन में टेनिस इतिहास का सबसे लंबा मैच 11 घंटे और 5 मिनट तक चला। मेरिका के जॉन इसनर और फ्रांस के निकोला मायू के बीच यह ऐतिहासिक मैच हुआ था।
2012 – मुस्लिम ब्रदरहुड के नेता मोहम्मद मुर्सी मिस्र के राष्ट्रपति बने।