आज का इतिहास 23 जून (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 23 जून को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1757 – प्लासी की लड़ाई में सिराजुदौला ने क्लाइव की नेतृत्व वाली ब्रिटिश सेना पर हमला किया जिसमें उसे हार का सामना करना पड़ा।
1761 – पानीपत की तीसरी लड़ाई हारने के बाद मराठा शासक पेशवा बालाजी बाजी राव का निधन।
1810 – बाम्बे के डंकन डॉक का निर्माण कार्य पूरा हुआ।
1834 – ब्रिटेन के दार्शनिक और साहित्यकार सैमुएल टाइलर कैलरिज का निधन हुआ।
1868 – क्रिस्‍टोफर एल शोल्‍स को टाइपराइटर के लिए पेटेंट मिला।
1888 – फेडरिक डगलस पहले अफ्रीकी अमेरिकी हुए जिन्हें अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए नामित किया गया।
1894 – बैरन पियरे डी कुबर्टिन की पहल पर अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति की पेरिस के सोरबोन में स्थापना।
1912 – कंप्‍यूटर साइंस के बादशाह कहे जाने वाले क्रिप्‍टएनालिस्‍ट एलन ट्यूरिंग का जन्‍म हुआ।
1953 – भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी का कश्मीर की जेल में निधन।
1956 – जमाल अब्दुल नासिर मिस्र के राष्ट्रपति चुने गए।
1960 – जापान और अमेरिका के बीच सुरक्षा समौझाता हुआ।
1964 – मशहूर अमेरिकी लेखन डेन ब्राउन का जन्‍म हुआ।
1980 – इंदिरा गांधी के पुत्र संजय गांधी की एक विमान दुर्घटना में मौत।
– वेस्टइंडीज के बल्लेबाज रामनरेश सरवन का गुयाना में जन्म हुआ। उन्होंने 87 टेस्ट में में 15 शतकों के साथ 5842 रन बनाए। 181 वनडे में उनके 5804 रन हैं।
1983 – पोप जॉन पॉल द्वितीय ने पोलैंड के स्वतंत्र मजदूर संघ आंदोलन 'सॉलिडैरिटी' के संस्थापक और नेता लेच वालेसा से निजी मुलाकात की थी। 1981 में पोलैंड में सामाजिक तनाव को देखते हुए मार्शल लॉ घोषित किया था और सॉलिडैरिटी पर प्रतिबंध भी लगा दिया गया था।
1985 –  एयर इंडिया का जम्बो यात्री विमान कनिष्का आयरलैंड तट के करीब हवा में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में विमान में सवार सभी 329 यात्री मारे गए थे।
1991 – अफ्रीकी देश माल्दोवा ने आजादी की घोषणा की।
1992 – न्यूयॉर्क के सबसे बड़े माफिया परिवार के मुखिया जॉन गोत्ती को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी।
1995 – वैज्ञानिक डाॅ. जोनास साल्‍क का निधन।
1996 – शेख हसीना वाजेद ने बंगलादेश के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली।
2012 – एस्टन ईटन ने अमेरिकी ओलंपिक परीक्षण में डेक्थलान में विश्व रिकॉर्ड को तोड़ा।