आज का इतिहास 21 जून (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 21 जून को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1756 – जॉन जेड हाॅलवेल के नेतृत्व वाली अंग्रेज सैन्य टुकड़ी ने बंगाल के नबाव सिराजउद्दौला के समक्ष आत्मसमर्पण किया। उसी रात हुई एक नृशंस घटना में 123 अंग्रेज कैदियों की मौत हो गयी।
1768 – मेडिकल में बैचलर डिग्री हासिल करने वाले जॉन आर्चर पहले अमेरिकी बने।
1862 – ज्ञानेंद्र मोहन टैगोर ‘लिंकन्स इन’ से वकालत की डिग्री हासिल करने वाले प्रथम भारतीय बने।
1898 – संयुक्त राज्य अमेरिका ने स्पेन को हराकर गुआम पर कब्जा किया।
1912 – प्रसिद्ध हिन्दी साहित्यकार विष्णु प्रभाकर का जन्म।
1944 – बर्लिन पर भाड़ी मात्रा में बमबारी की गई।
1948 – सी. राजगोपालाचारी भारत के अंतिम गर्वनर जनरल बने।
1953 – पाकिस्तान के इतिहास में लगातार दो बार चुनी जाने वाली इकलौती प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो का जन्म हुआ। वह किसी भी इस्लामी देश की पहली प्रधानमंत्री भी थीं।
1957 – एलेन फेयरक्लो ने कनाडा की पहली महिला कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।
1963 – कार्डिनल जियोवानी बैट्टिस्टा मोन्टिनी पोप पॉल षष्ठम चुने गए।
1975 – वेस्टइंडीज टीम ने पहला वर्ल्ड कप जीतने का गौरव हासिल किया था।
1977 – मुस्तफा बुलेंट एसविट ने तुर्की में सरकार का गठन किया।
1991 – पी.वी. नरसिम्हाराव ने भारत के नौंवे प्रधानमंत्री बनें।
2002 – यूरोपियन यूनियन (EU) के 15 राष्ट्राध्यक्षों की स्पेन में बैठक शुरू।
2003 – जेके रोलिंग की पांचवी किताब हैरी पॉटर एंड द आॅर्डर आॅफ द फोनिक्स ​जारी हुई।
2004 – चीन ने भारत और पाकिस्तान वार्ता का समर्थन किया।
2009 – भारत की बैडमिंटन स्टार खिलाड़ी साइना नेहवाल सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट का खिताब ​जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।
2012 – आॅस्ट्रेलिया जा रही नौका के डूबने से 90 शरणार्थियों की मौत।
2013 – पाकिस्तान के पेशावर में एक मस्जिद में बम विस्फोट में बड़ी संख्या में लाेगों की मौत।