आज का इतिहास 20 जून (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 20 जून को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

712 – मुहम्मद बिन कासिम ने सिंध में रावर पर हमला कर हिंदू राजा दाहिर की हत्या की।
1756 – नवाब सिराजुद्दौला के सैनिकों ने ब्रिटिश सैनिकों को फोर्ट विलियम के तहखाने में कैद किया।
1840 – सैमुअल मोर्स ने टेलीग्राफ का पेटेंट कराया।
1862 – रोमानिया के प्रधानमंत्री बार्बू कटारगिउ की हत्या की गई।
1863 – पश्चिमी वर्जीनिया अमेरिका का 35वां राज्य बना।
1873 – भारत में वाईएमसीए की स्थापना हुई।
1877 – अलेक्जेंडर ग्राहम बेल ने कनाडा के ओंटारियो में दुनिया का पहला वाणिज्यिक टेलीफोन सेवा शुरू की।
1887 – भारत का सबसे व्यस्ततम रेलवे स्टेशन मुंबई स्थित विक्टोरिया टर्मिनस (छत्रपति शिवाजी टर्मिनस) लोगों के लिए खुला।
1916 – पुणे में एसएनडीटी महिला विश्वविद्यालय की स्थापना हुई।
1960 – माली फेडरेशन (बाद में माली और सेनेगल में विभाजन) को फ्रांस से स्वतंत्रता मिली।
1990 – ईरान में भूकंप से 40 हजार से अधिक मरे।
1991 – एकीकृत जर्मनी की राजधानी फिर से ​बर्लिन को बनाने के प्रस्ताव को संसद ने मंजूरी दी।
1994 – ईरान की मस्जिद में बम विस्फोट में 70 की मौत।
1998 – विश्वनाथन आनंद ने ब्लादीमीर कैमनिक को हराकर पाचवीं फ़्रैकफ़र्ट क्लासिक शतरंज टूर्नामेंट का ख़िताब जीता।
2001 – जनरल परवेज मुशर्रफ़ पाकिस्तान के राष्ट्रपति बने।
2003 – पीटर्सबर्ग, फ्लोरिडा में विकीमीडिया फाउंडेशन की स्थापना की गई।
2005 – रूस मालवाहक यान एम-53 अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुँचा।
2006 – जापान ने अपनी सेनाओं को इराक से वापस बुलाने का निर्णय लिया।
2012 – लीबिया में सामुदायिक हिंसा में 105 लोगों की मौत, 500 घायल।