आज का इतिहास 2 जून (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 2 जून को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1780 – कैथोलिक विरोधी प्रदर्शनकारियों ने लंदन में पार्लियामेंट पर हमला किया।
1818 – ब्रिटिश सेना ने मराठा गठबंधन को मुंबई में हरा दिया।
1851 – अमेरिका में पहली बार मैन प्रांत में मद्यपान निषेध कानून लागू किया गया।
1883 – पहली बार बेसबॉल खेल बिजली की रोशनी में फोर्ड वेयन इंडियाना में खेला गया।
1896 – जी मार्कोनी ने रेडियो को अपने नाम पर पेटेंट कराने के लिये आवेदन दिया जो बाद में दो जुलाई 1897 को स्वीकार कर लिया गया।
1908 – माणिकटोला बम कांड के मामले में श्री अरविंदो को गिरफ्तार किया गया।
1909 – एलफ्रेड डेकिन लगातार तीसरी बार आॅस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री चुने गए।
1924 – अमेरिका के सभी मूल निवासियों को आधिकारिक रूप से अमेरिकी नागरिकता दी गई।
1946 – इटली में राजतंत्र को खत्म कर गणतंत्र अपनाने के लिए जनमत संग्रह करवाया।
1947 – लार्ड लुई माउंटबेटन ने भारत के विभाजन की घोषणा की।
1953 – ब्रिटिश राजगद्दी पर महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की ताजपोशी हुई।
1966 – अमेरिका ने अपने पहले ही प्रयास में चंद्रमा पर अंतरिक्षयान उतारा।
1974 – अफ्रीकी देश माली में संविधान अंगीकार किया गया।
1983 – अमेरिका के सिनसिनाटी में एयर कनाडा के डीसी-9 विमान में आग लगने से 23 लोगों की मौत हुई।
1987 – बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा का जन्म।
1988 – बॉलीवुड के महान अभिनेता, डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और शौमेन राज कपूर का निधन।
1994 – उत्तरी स्कॉटलैंड में चिनूक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने से 29 लोगों की मौत।
1996 – उक्रेन अपने अंतिम परमाणु युध्दस्त्र रूस को सौंपने के साथ ही परमाणु मुक्त देश बना।
1999 – भूटान ब्राडकास्टिंग सर्विस पहली बार देश में टेलीविजन ट्रांसमिशन लेकर आया।
2004 – ऑस्ट्रेलिया मॉडल जेनिफर हॉकिन्स मिस यूनवर्स बनीं।
2012 – मिस्र के पूर्व राष्ट्रपति होस्नी मुबारक को वर्ष 2011 में प्रदर्शनकारियों की हत्या करने के मामले में दोषी पाये जाने के बाद आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई।
2014 – तेलंगाना आधिकारिक रूप से भारत का 29वां राज्य बना।