आज का इतिहास 16 जून (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 16 जून को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1606 – सिक्खों के पांचवें गुरु अर्जुन देव का निधन।
1779 – स्पेन ने अमेरिका के समर्थन में ग्रेट ब्रिटेन पर हमले की घोषणा की।
1815 – नेपोलियन ने नीदरलैंड में लिग्नी की लड़ाई में प्रूसिया को पराजित किया।
1858 – प्रथम भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम के दौरान मोरार की लड़ाई लड़ी गई।
1881 – आॅस्ट्रिया और हंगरी ने सर्बिया के साथ सैन्य संधि पर हस्ताक्षर किए।
1890 – अमेरिका में दूसरा मैडिसन स्क्वाॅयर गार्डन को खोला गया।
1903 – नॉर्वे के रोल्ड अमंडसेन ने कनाडा के द्वीपों को पार अटलांटिक और प्रशांत महासागरों को जोड़ने वाले समुद्री मार्ग की खोज की। इस रास्ते को नॉर्थवेस्ट पैसेज कहते हैं।
– फोर्ट मोटर कंपनी चालू हुई।
1911 – IBM कंपनी की स्‍थापना न्‍यूयॉर्क में हुई। पहले इसका नाम Computing-Tabulating-Recording Company था।
1920 – हिंदी फिल्मों के गायक और संगीतकार हेमंत कुमार का जन्म।
1924 – इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन में पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम पहली पारी में सिर्फ 30 रन पर आउट हो गई। इंग्लैंड ने मैच पारी और 18 रन से जीता था।
1925 – पश्चिम बंगाल में स्वराज पार्टी के नेता व राजनीतिज्ञ चितरंजन दास का निधन।
1950 – बॉलीवुड के डिस्‍को डांसर कहे जाने वाले मिथुन दा का जन्‍म।
1963 – 26 वर्षीय रूसी महिला लेफ्टिनेंट वलेंटीना तेरेशकोवा अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरने वाली दुनिया की पहली महिला थीं।
1979 – मुस्लिम ब्रदरहुड ने सीरिया में 62 शेखों को मौत के घाट उतारा।
1983 – छत्तीसगढ़ के गुरु घासीदास विश्वविद्यालय की स्थापना हुई।
1992 – 'डायना-ए ट्रू स्टोरी' के नाम से प्रकाशित किताब में बताया गया कि डायना ने पिछले दस साल में कई बार आत्महत्या करने की कोशिश की।
1999 – थांबो म्बेकी दक्षिण अफ्रीका के दूसरे राष्ट्रपति चुने गए।
2007 – सुनीता विलियम्स अन्तरिक्ष में लगातार सबसे लम्बे समय तक रहने वाली महिला बनीं।
2008 – कैलिफोर्निया में समलैंगिक जोड़े को शादी करने का लाइसेंस दिया गया।
2012 – यूनाइटेट स्‍टेट एयरफोर्स रोबोटिक बोइंग X-37B spaceplane अपने मिश्‍ान पूरा कर पृथ्‍वी पर वापस लौटा।
– बहुराष्ट्रीय शीतल पेय कंपनी कोका कोला ने म्यांमार में 60 वर्षों के बाद कारोबार शुरू किया।
– चीन ने स्‍पेसक्राफ्ट Shenzhou 9 को लांच किया।