आज का इतिहास 15 जून (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 15 जून को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1215 – इंग्लैंड के किंग जॉन ने मैग्नाकार्टा शांति समझौते को अपनी मंजूरी दी।
1381 – लंदन में अंग्रेजी किसान विद्रोह को कुचला गया।
1389 – कोसोवो के युद्ध में औटोमन (तुर्की) साम्राज्य ने सर्बिया को हराया।
1664 – अमेरिका में न्यू जर्सी की स्थापना हुई।
1667 – पहली बार इंसान का ब्‍लड ट्रांस्‍फ्यूजन डॉ Jean-Baptiste Denys ने किया।
1762 – आस्ट्रिया में कागजी मुद्रा का चलन शुरू हुआ।
1785 – दुनिया की पहली हवाई दुर्घटना, बैलून से यात्रा कर रहे दो फ्रांसीसी नागरिकों की मौत।
1836 – अर्कांसस अमेरिका का 25वां राज्य बना।
1846 – संयुक्त राज्य अमेरिका और ब्रिटेन ने अमेरिका और कनाडा के बीच सीमा विवाद को लेकर एक संधि पर हस्ताक्षर किया।
1866 – प्रशिया ने ऑस्ट्रिया पर आक्रमण किया।
1896 – भूकंप के बाद आए सूनामी में जापान के सानरिकू तट पर करीब 22 हजार लोगों की मौत हो गई।
1908 – कलकत्ता शेयर बाजार की शुरुआत हुई।
1917 – ग्रेट ब्रिटेन ने 1916 के ईस्टर विद्रोह के दौरान कब्जाए गये सभी क्षेत्रों को छोड़ने का संकल्प लिया।
1929 – प्रसिद्ध अभिनेत्री और गायिका सुरैया का जन्म।
1937 – सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे का जन्म।
1947 – अखिल भारतीय कांग्रेस ने ब्रिटिश योजना के भारत विभाजन प्रस्ताव को स्वीकार किया।
1950 – स्टील किंग के नाम से पहचान रखने वाले लक्ष्मी मित्तल का जन्म।
1954 – स्विट्जरलैंड के बासेल शहर में यूरोप के फुटबॉल संगठन UEFA (यूनियन ऑफ यूरोपियन फुटबाल एसोसिएशन) का गठन हुआ।
1969 – केन्या के क्रिकेटर मौरिस ओडुंबे का जन्म हुआ। इन्होंने हालांकि कोई टेस्ट नहीं खेला लेकिन इनके नाम 61 वनडे मैचों में 1409 रन और 39 विकेट दर्ज हैं।
1971 – ब्रिटेन की शिक्षा मंत्री मारग्रेट थैचर ने स्कूलों में मुक्त दूध देने की योजना खत्म करने का प्रस्ताव रखा।
1977 – स्पेन में 1936 के बाद पहली बार स्वतंत्र चुनाव संपन्न हुये।
1982 – फाकलैंड में अर्जेंटीना की सेनाओं का ब्रिटिश सेना के समक्ष समक्ष समर्पण किया।
1988 – नासा ने स्‍पेस व्‍हेकिल S-213 लॉन्‍च किया।
1991 – दसवीं लोक सभा चुनाव में कांग्रेस को जीत हासिल हुयी।
1997 – 8 मुस्लिम देशों द्वारा इस्तांबुल में डी-8 नामक संगठन का गठन।
2005 – जमैका के आसफा पावेल का एथेंस में 8.77 सेकेण्ड का समय लेकर 100 मीटर फर्राटा दौड़ में नया विश्व रिकॉर्ड बनाया।