आज का इतिहास 13 जून (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 13 जून को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1420 – जलालुद्दीन फिरोजशाह दिल्ली की गद्दी पर बैठा।
1721 – इंग्लैंड ने मैड्रिंड के साथ संघिपत्र पर हस्ताक्षर किया।
1757 – सिराजुद्दौला से युद्ध के लिए ईस्ट इंडिया कंपनी के रॉबर्ट क्लाईव ने मुर्शिदाबाद के लिए कूच किया।
1774 – अमेरिका का रोड द्वीप दास-प्रथा पर रोक लगाने वाला पहला प्रांत बना।
1879 – क्रांतिकारी गणेश दामोदर सावरकर का जन्म हुआ।
1886 – कनाडा के वैंकूवर शहर में आग लगने के कारण लगभग 1,000 इमारत जलकर खाक हुयी।
1888 – अमेरिकी कांग्रेस ने श्रम विभाग का गठन किया।
1927 – अमेरिका में पहली बार स्टेचू आफ लिबर्टी के दाहिने हाथ से अमेरिकी ध्वज प्रदर्शित किया गया।
1932 – ब्रिटेन और फ्रांस के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये गये।
1940 – पंजाब के तत्कालीन गवर्नर माइकल ओ’डायर की हत्या के जुर्म में लंदन में स्वतंत्रता सेनानी उधम सिंह को फांसी दी गयी।
1943 – स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने पनडुब्बी के द्वारा जर्मनी से टोक्यो की यात्रा शुरू की।
1944 – नाजी जर्मनी ने वी-1 बमों से हमला शुरू किया।
1951 – संयुक्त राष्ट्र के सैनिकों ने प्योंगयांग उत्तर कोरिया पर कब्जा कर लिया।
1956 – 72 वर्षों तक अपने नियंत्रण में रखने के बाद ब्रिटेन ने स्वेज नहर का नियंत्रण मिस्र को सौंपा।
1970 – न्यूजीलैंड के क्रिकेटर क्रिस केयर्न्स का जन्म हुआ। इन्होंने 62 टेस्ट में 3320 रन बनाए और 218 विकेट लिए। 215 वनडे में इनके नाम 4950 रन और 201 विकेट हैं।
1976 – संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने सोवियत संघ की इजराइल पर प्रस्ताव लाकर वोटिंग करवाने की मांग खारिज कर दी।
1978 – इजरायल के सुरक्षा बल लेबनान से हटे।
1993 – किम कैंपबेल कनाडा की पहली महिला प्रधानमन्त्री बनीं।
1995 – फ्रांस ने घोषणा की कि वे दक्षिण प्रशांत में आठ और परमाणु परीक्षण करेगा।
1997 – दिल्ली के उपहार सिनेमा में आग लगने से फिल्म देखने आए 59 लोगों की मौत हो गई थी।
2000 – पहले अंतर-कोरिया शिखर सम्मेलन में दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति किम जुंग प्योंगयांग में उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग इल से मिले।
2002 – अमेरिका ने एंटी-बैलेस्टिक मिसाइल संधि से खुद को अलग कर लिया।
2005 – पॉप गायक माइकल जैक्सन को 13 साल के बच्चे के यौन उत्पीड़न मामले में बरी कर दिया गया था।
2006 – नाइजीरिया और कैमरून ने सीमा विवाद पर समझौता किया।
2012 – प्रसिद्ध गजल गायक मेहदी हसन का निधन।