आज का इतिहास 11 जून (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 11 जून को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1184 – ईसा पूर्व में स्पार्टा के साथ ट्रोजन युद्ध के बाद ट्रॉय नगर जला दिया गया।
1770 – कैप्टन जेम्स कूक ने ऑस्ट्रेलिया के ग्रेट बैरियर रीफ की खोज की।
1776 – अमेरिका की स्वतंत्रता का घोषणा पत्र तैयार करने के लिए समिति बनाई गई।
1866 – इलाहाबाद उच्च न्यायालय की स्थापना हुई। इसे पहले आगरा उच्च न्यायालय के नाम से जाना जाता था।
1880 – अमेरिका की पहली संसद सदस्य रैफिन का जन्म हुआ।
1897 – भारत के सुप्रसिद्ध क्रान्तिकारी पण्डित राम प्रसाद ‘बिस्मिल’ का जन्म हुआ।
1921 – ब्राजील में महिलाओं को चुनाव में मत देने का अधिकार प्रदान किया गया।
1935 – पहली बार एडविन आर्मस्ट्रांग ने एफएम का प्रसारण किया।
1940 – यूरोपीय देश इटली ने मित्र देशों के खिलाफ लड़ाई की घोषणा की।
– द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान इटली की वायु सेना ने पहली बार माल्टा द्वीप पर हमला किया।
1942 – अमेरिका और तत्कालीन सोवियत संघ ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान लैंड-लीज समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1943 – ब्रिटिश सेना ने भूमध्यसागर में स्थित सिसली द्वीप के दक्षिण में स्थित एक छोटे से द्वीप पैंटेलेरिया पर हमला किया।
1944 – अमेरिका के 15 लड़ाकू विमानों ने मारियाना द्वीप समूह में स्थित जापान के आधार शिविर पर हमला किया।
1947 – अमेरिका में द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान पूर्ण रूप से चीनी की रसद खत्म हुई।
1955 – पहले मैग्निशियम जेट हवाई जहाज ने उड़ान भरी।
– फ्रांस के लेमा कार रेसिंग ट्रैक के किनारे हुए एक दर्दनाक हादसे में 77 लोगों की मौत हो गई थी।
1964 – जवाहरलाल नेहरु की इच्छा के मुताबिक उनकी अस्थियों की राख को देश भर में बिखेरा गया।
1987 – 160 वर्षों में पहली बार लगातार मार्गरेट थैचर तीन बार ब्रिटिश प्रधानमंत्री बनी।
– पहली बार अश्वेत समुदाय के एबट, पॉल बोटेग और बर्नी को ब्रिटेन में संसद सदस्य चुना गया।
1999 – क्रिकेट वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के पूर्व ऑफ स्पिनर सकलैन मुश्ताक ने जिम्बाब्वे के खिलाफ हैट्रिक लगाई।
2012 – अफगानिस्तान में भूकंप के झटके के बाद हुए भूस्खलन में 80 लोगों की मौत।