भारत के कैबिनेट मंत्रियों की सूची 2023 (अपडेट)

cabinet ministers of india
List of Cabinet Ministers of India 2023 in Hindi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मई 2019 के बाद पहली बार 7 जुलाई 2021 को अपने मंत्रिमंडल में व्यापक फेरबदल किया। केंद्रीय मंत्रिपरिषद में कई नये मंत्री शामिल किये गए और कई मंत्रियों को प्रमोशन दिया गया। मोदी मंत्रिमंडल विस्तार (Modi cabinet expansion) में 43 मंत्रियों ने शपथ ली, जिसमें 15 कैबिनेट, 8 स्वतंत्र प्रभार और 20 राज्यमंत्री बनाए गए। बता दे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30 मई 2019 को दूसरी बार भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ ग्रहण की थी। उनके साथ ही मंत्रिमंडल के 57 सहयोगियों ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली थी। 31 मई 2019 को कैबिनेट की पहली बैठक के साथ ही मोदी मंत्रिमंडल में मंत्रालयों का बंटवारा किया गया। जिसमें अमित शाह को गृह मंत्रालय, एस. जयशंकर को विदेश मंत्रालय, राजनाथ सिंह को रक्षा मंत्रालय, निर्मला सीतारमण को वित्त मंत्रालय, नितिन गडकरी को परिवहन मंत्रालय का जिम्मा दिया गया था। आइये जानते है कि भारत सरकार के अब किस मंत्रियों के पास कौन-कौन सा मंत्रालय है–


नरेंद्र मोदी : प्रधानमंत्री, कार्मिक, जन शिकायत और पेंशन, परमाणु ऊर्जा विभाग, अंतरिक्ष विभाग। सभी महत्वपूर्ण नीतिगत मुद्दे तथा वे सभी विभाग, जो किसी को आवंटित नहीं किए गए हैं।

कैबिनेट मंत्री (Cabinet Ministers)
1. राजनाथ सिंह : रक्षा
2. अमित शाह : गृह एवं सहकारिता
3. नितिन गडकरी : सड़क परिवहन एवं राजमार्ग
4. निर्मला सीतारमण : वित्त और कॉरपोरेट मामले
5. मनसुख मंडाविया : स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, रसायन एवं उर्वरक
6. नरेंद्र सिंह तोमर : कृषि एवं किसान कल्याण
7. एस. जयशंकर : विदेश
8. अर्जुन मुंडा : आदिवासी/जनजातीय मामला
9. पीयूष गोयल : वाणिज्य एवं उद्योग, उपभोक्ता मामला, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण और कपड़ा
10. स्मृति ईरानी : महिला एवं बाल विकास
11. धर्मेंद्र प्रधान : शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमिता
12. प्रहलाद जोशी : संसदीय मामले, कोयला और खनन(खान)
13. नारायण तातू राणे : सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई)
14. डॉ. वीरेंद्र कुमार : सामाजिक न्याय और अधिकारिता
15. सर्बानंद सोनोवाल : बंदरगाह, जहाजरानी एवं जलमार्ग, आयुष


16. मुख्तार अब्बास नकवी : अल्पसंख्यक कल्याण
17. गिरिराज सिंह : ग्रामीण विकास और पंचायती राज
18. ज्योतिरादित्य सिंधिया : नागरिक उड्डयन
19. रामचंद्र प्रसाद सिंह : इस्पात
20. अश्विनी वैष्णव : रेल, संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी
21. पशुपति कुमार पारस : खाद्य प्रसंस्करण
22. हरदीप सिंह पुरी : पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस, आवासीय और शहरी मामले
23. गजेंद्र शेखावत : जल शक्ति
24. किरेन रिजिजू : कानून व न्याय
25. राज कुमार सिंह : ऊर्जा, नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा
26. भूपेंद्र यादव : पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन, श्रम और रोजगार
27. अनुराग ठाकर : सूचना एवं प्रसारण, युवा कल्याण और खेल
28. जी. किशन रेड्डी : संस्कृति, पर्यटन और उत्तरपूर्व विकास
29. पुरुषोत्तम रूपाला : डेयरी विकास, पशुपालन व मछली पालन
30. महेंद्र नाथ पांडेय : भारी उद्योग



राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ((Minister of State- Independent Charge)
31. राव इंदरजीत सिंह : सांख्यिकी व कार्यक्रम कार्यान्वयन (स्वतंत्र प्रभार), योजना (स्वतंत्र प्रभार), कॉरपोरेट मामले में राज्यमंत्री
32. डॉ. जितेंद्र सिंह : विज्ञान और प्रौद्योगिकी (स्वतंत्र प्रभार), पृथ्वी विज्ञान (स्वतंत्र प्रभार), प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन, परमाणु ऊर्जा विभाग, अंतरिक्ष विभाग में राज्यमंत्री

राज्यमंत्री (Minister of State)
33. शांतनु ठाकुर : बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग
34. डॉ. मुंजापारा महेंद्रभाई : महिला एवं बाल विकास, आयुष
35. जॉन बरला : अल्पसंख्यक कल्याण
36. डॉ. एल. मुरुगन : मछली पालन, पशुपालन व डेयरी विकास, सूचना और प्रसारण
37. निशित प्रमाणिक : गृह, युवा कल्याण और खेल
38. एस.पी. सिंह बघेल : कानून और न्याय
39. श्रीपद येसो नाइक : बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग, पर्यटन
40. फग्गन सिंह कुलस्ते : इस्पात और ग्रामीण विकास
41. प्रहलाद सिंह पटेल : जल शक्ति और खाद्य प्रसंस्करण
42. अश्विनी कुमार चौबे : उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन
43. अर्जुन राम मेघवाल : संसदीय मामले और संस्कृति
44. जनरल (सेवानिवृत्त) वी.के. सिंह : सड़क परिवहन व राजमार्ग, नागरिक उड्डयन
45. कृष्ण पाल : विद्युत/ऊर्जा और भारी उद्योग
46. दानवे रावसाहेब दादाराव : रेल, कोयला और खनन (खान)
47. रामदास अठावले : सामाजिक न्याय और अधिकारिता
48. साध्वी निरंजन ज्योति : उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण, ग्रामीण विकास
49. डॉ. संजीव कुमार बाल्यान : मछली पालन, पशुपालन और डेयरी विकास
50. नित्यानंद राय : गृह


51. पंकज चोधरी : वित्त
52. अनुप्रिया सिंह पटेल : वाणिज्य एवं उद्योग
53. राजीव चंद्रशेखर : कौशल विकास और उद्यमिता, इलेक्ट्रॉनिक्स व सूचना प्रौद्योगिकी
54. शोभा करंदलाजे : कृषि और किसान कल्याण
55. भानु प्रताप सिंह वर्मा : सूक्ष्म, लद्यु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई)
56. दर्शना विक्रम जरदोश : कपड़ा और रेल
57. वी. मुरलीधरन : विदेश और संसदीय मामले
58. मीनाक्षी लेखी : विदेश और संस्कृति
59. सोम प्रकाश : वाणिज्य और उद्योग
60. रेणुका सिंह सरुता : आदिवासी मामले
61. रामेश्वर तेली : पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस, श्रम और रोजगार
62. कैलाश चौधरी : कृषि व किसान कल्याण
63. अन्नपूर्णा देवी : शिक्षा
64. ए. नारायणस्वामी : सामाजिक न्याय व अधिकारिता
65. कौशल किशोर : आवास और शहरी मामले
66. अजय भट्ट : रक्षा और पर्यटन
67. बीएल वर्मा : उत्तरपूर्व विकास और सहकारिता
68. अजय कुमार : गृह
69. देवू सिंह चौहान : संचार
70. भागवंत खुबा : नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा (वैकल्पिक ऊर्जा), रसायन और उर्वरक
71. कपिल मोरेश्वर पाटील : पंचायती राज
72. प्रतिमा भौमिक : सामाजिक न्याय और अधिकारिता
73. डॉ. सुभाष सरकार : शिक्षा
74. डॉ. भागवत किशनराव कराड़ : वित्त
75. डॉ. राजकुमार रंजन सिंह : विदेश और शिक्षा
76. डॉ. भारती प्रवीण पवार : स्वास्थ्य और परिवार कल्याण
77. विश्वेश्वर टुडू : आदिवासी/जनजातीय मामले और जल शक्ति