आज का इतिहास 6 मई (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 6 मई को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1529 – घाघरा के युद्ध में बाबर ने बंगाल और बिहार के शासकों को पराजित किया।
1536 – हेनरी अष्टम ने हर चर्च में बाइबिल रखे जाने का आदेश दिया।
1589 – महान संगीतकार मियां तानसेन का निधन।
1672 – ब्रैंडनबर्ग के मोनार्क फ्रेडरिक विलेम ने नीदरलैंड के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1733 – पहला अंतर्राष्ट्रीय बॉक्सिंग मैच खेला गया।
1794 – हैती में फ्रांस के खिलाफ विद्रोह शुरु हुआ।
1804 – ब्रिटेन ने सुरीनाम द्वीप को खरीदा।
1833 – जॉन डेरे ने इस्पात का पहला हल बनाया।
1835 – अमेरिकी समाचारपत्र न्यूयॉर्क हेराल्ड का प्रकाशन प्रारम्भ हुआ।
1840 – ब्रिटेन में पहला डाक टिकट पेनी ब्लैक जारी हुआ।
1841 – जोसेफ स्टालिन रूस के प्रधानमंत्री बने।
1853 – अमेरिका के नार्वाक में पहले बड़े रेल हादसे में 46 की मौत हुई।
1856 – आस्ट्रियाई मनोवैज्ञानिक सिगमंड फ्रायड का जन्म।
1861 – भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के पिता मोतीलाल नेहरू का जन्म।
1889 – फ्रांस की राजधानी पेरिस में स्थित विश्वप्रसिद्ध एफिल टावर आधिकारिक रूप से जनता के लिए खोला गया।
1910 – ब्रिटिश शासक एडवर्ड सप्तम के निधन के बाद उनका बेटा जार्ज पंचम गद्दी पर बैठा।
1944 – पुणे के आगा खान पैलेस से गांधीजी रिहा हुए।
1953 – पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर का जन्म।
1967 – ज़ाकिर हुसैन भारत के पहले मुस्लिम राष्ट्रपति बने।
1976 – उत्तरी इटली के फ्रिउली में आये विनाशकारी भूकंप में 989 लोगों की मौत हुई।
1985 – द्वितीय विश्वयुद्ध में बैली पुलों के आविष्कारकर्ता सर डोनाल्ड बैली का इंग्लैंड में निधन।
1997 – फ़्रांस की क्रिस्टिन जेनिन ध्रुव पर पैदल पहुँचने वाली विश्व की प्रथम महिला बनी।
2004 – चीन ने सिक्किम को भारत का अंग माना।
2006 – टाइटेनिक के डूबने की घटना की आखिरी चश्मदीद गवाह अमेरिकी नागरिक लिलियन एस्प्लंट का निधन।
2007 – फ़्रांस के राष्ट्रपति चुनाव में निकोलस सार्कोजी जीते।