आज का इतिहास 5 मई (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 5 मई को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1260 – कुबलाई खां मंगोल साम्राज्य का राजा बना।
1479 – सिखों के तीसरे गुरु अमरदास का जन्म।
1762 – रूस और प्रशा ने सेंट पीटर्सबर्ग शांति समझौते पर हस्ताक्षर किया।
1809 – मैरी किज यूएस पेटेंट कराने वाली पहली म​हिला बनीं।
1818 – महान विचारक, इतिहासकार और जाने माने जर्मन अर्थशास्त्री कार्ल मार्क्स का जन्म।
1821 – फ्रांस के सम्राट नेपोलियन बोनापार्ट का सेंट हेलेना द्वीप पर निधन।
1836 – बेल्जियम में यूरोप की पहली रेल लाईन शुरू हुई थी।

1883 – सुरेन्द्र नाथ बनर्जी जेल जाने वाले पहले पत्रकार बने।

1888 – महान क्रांतिकारी त्रैलोक्यनाथ चक्रवर्ती का जन्म।
1912 – स्वीडन के स्टॉकहोम में पाँचवें ओलंपिक खेलों की शुरुआत हुई। तभी से ओलम्पिक खेलों के उद्घाटन समारोह और समापन समारोह की परम्परा बनी।
1916 – भारत के सांतवें राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह का जन्म हुआ।
1926 – पहली बार जर्मनी में आइन्सटीन की फिल्म बैटलशिप पोटेमकिन दिखाई गई।
1932 – जापान और चीन ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1936 – इटली के सैनिकों ने इथियोपिया की राजधानी अदीस अबाबा पर कब्जा किया।
1951 – ब्रिटेन में वह पहला कम्प्यूटर प्रदर्शित किया गया था, जो खेलने के लिए बनाया गया था।
1961 – कमांडर एलन शेफर्ड अंतरिक्ष में जाने वाले पहले अमेरिकी बने।
1980 – लंदन में स्थित ईरानी दूतावास को कुछ हमलावरों से आज़ाद कराया गया था।
1984 – फु दोरजी बिना ऑक्सीजन के एवरेस्ट फतह करने वाले पहले भारतीय बने।
1988 – एवरेस्ट की चोटी से पहला टेलीविजन प्रसारण किया गया।
1994 – ब्रिटेन में स्थानीय चुनाव में लेबर पार्टी ने कंजरवेटिव पार्टी को हराया।
2005 – ब्रिटेन में लेबर पार्टी के नेता टोनी ब्लेयर तीसरी बार प्रधानमंत्री बने।
2006 – संगीत और सफलता का सही मिश्रण कहे जाने वाले संगीत निर्देशक नौशाद अली का निधन।
2012 – नेपाल में बाढ़ से 17 लोग मारे गए और 47 लापता हुए।