आज का इतिहास 4 मई (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 4 मई को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1493 – पोप एलेक्जेंडर षष्ठम ने अमेरिका महाद्वीप को पुर्तगाल और स्पेन के बीच बांटा।
1715 – पेरिस में खुलने और बन्द होने वाली पहली छतरी बनाई गई।
1780 – अमेरिकी कला एवं विज्ञान अकादमी की स्थापना हुई।
1799 – मैसूर के शासक टीपू सुल्तान की श्रीरंगपट्टनम की लड़ाई में मृत्यु।
1818 – नीदरलैंड और ब्रिटेन ने गैरकानूनी दास व्यापार के खिलाफ समझौता किया।
1846 – अमेरिकी प्रांत मिशिगन में मृत्युदंड को खत्म किया गया।
1854 – भारत का पहला डाक टिकट आधिकारिक रूप से जारी हुआ।

1878 – ओपेरा थियेटर में टॉमस एल्वा एडीसन ने अपने आविष्कार फ़ोनोग्राफ़ का सार्वजनिक प्रदर्शन किया था।

1896 – लंदन में डेली मेल समाचार पत्र का पहला संस्करण प्रकाशित हुआ।

1897 – फ्रांस में पेरिस बाजार में आग लगने से करीब 200 लोगों की मौत हुई।
1924 – फ्रांस की राजधानी पेरिस में आँठवे ओलंपिक खेलों की शुरूआत हुई।
1927 – अमरीका में फ़िल्म कला अकादमी (मोशन पिक्चर आर्ट्स एकेडेमी) की स्थापना की गई थी, जिसने 'ऑस्कर' पुरस्कार देने शुरू किए।
1931 – अतातुर्क मुस्तफा कमाल पाशा तुर्की के राष्ट्रपति बने।
1945 – जर्मनी की सेना ने नीदरलैंड, डेनमार्क और नार्वे मे आत्मसमर्पण किया।
1959 – पहला ग्रेमी अवॉर्ड्स आयोजित हुआ।
1975 – 'द किड' और 'ग्रेट डिक्टेटर' जैसी मूक फिल्मों के स्टार चार्ली चैपलिन को बकिघम पैलेस में नाइट की उपाधि प्रदान की गई।
1979 – मार्गरेट थ्रैचर ब्रिटेन की पहली महिला प्रधानमंत्री बनी, जो अभी तक ब्रिटेन की पहली और अकेली महिला प्रधानमन्त्री हैं।
1980 – जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति नेता रॉबर्ट मुगाबे ने चुनाव में भारी जीत हासिल की और प्रथम अश्वेत राष्ट्रपति बने।
–  यूगोस्लाविया में मार्शल टीटो का निधन।
– कोल माइंस डे की घोषणा हुई।
1983 – चीन ने परमाणु परीक्षण किया।
1987 – अमेरिका का पहला बैंक नेशनल हिस्टोरिक लैंडमार्क नाम से सूचीबद्ध हुआ।
1989 – अमेरिकी अंतरिक्ष यान एफटीएस-30 का प्रक्षेपण हुआ।
1994 – मिस्र की राजधानी काहिरा में इजरायल एवं फिलीस्तीन के बीच फिलीस्तीन की स्वायत्ता से संबंधित एक समझौते पर हस्ताक्षर।
2003 – मैक्सिको की अन्ना गुएवेरा ने 35.30 सेकेण्ड का समय लेकर ग्रांप्री मीटर की 300 मीटर दौड़ में विश्व रिकार्ड बनाया।
2008 – सार्वजनिक क्षेत्र की कम्पनी 'सेल' ने भारतीय इस्पात गठबंधन से अपने को अलग किया।
– विख्यात तबला वादक पंडित किशन महाराज का निधन।