आज का इतिहास 3 मई (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 3 मई को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1616 – लाऊंदू समझौते के बाद फ्रांस का गृहयुद्ध समाप्त हुआ।
1660 – स्वीडन, पोलैंड और आॅस्ट्रिया ने ओलिवा शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1765 – फिलाडेल्फिया में पहला अमेरिकी मेडिकल कॉलेज खुला।
1830 – दुनिया में भाप इंजन से चलने वाली पहली नियमित यात्री रेलगाड़ी चलनी शुरू हुई। 
1837 – यूनान में एथेंस विश्वविद्यालय की स्थापना की गई। 
1845 – चीन के कैंटन में थियेटर में आग लगने से 1600 लोगों की मौत।
1913 – पहली भारतीय फीचर फिल्म राजा हरिश्चन्द्र प्रदर्शित हुई।

1919 – अमेरिका में पहली यात्री उड़ान न्यूयार्क और अटलांटिक सिटी के बीच संचालित हुई।

– अमानुल्ला खान द्वारा ब्रिटिश भारत पर आक्रमण।
1939नेताजी सुभाष बोस ने फॉरवर्ड ब्लॉक की स्थापना की।
1945 – प्रसिद्ध जर्मन भौतिकशास्त्री वर्नर हाइजनबर्ग को गिरफ्तार किया गया।
1951 – प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ अशोक गहलोत का जन्म।
1955 – प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ उमा भारती का जन्म।
1961 – कमांडर ऐलन शेपर्ड अंतरिक्ष में जाने वाले पहले अमरीकी यात्री बने।
1965 – कंबोडिया ने अमेरिका के साथ राजनयिक संबंध समाप्त किए।
1969 – भारत के तीसरे राष्ट्रपति जाकिर हुसैन का निधन।
1993 – संयुक्त राष्ट्र संघ ने विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस की घोषणा की थी।
1998 – 'यूरो' को यूरोपीय मुद्रा के रूप में स्वीकार करने का यूरोपीय नेताओं का ऐतिहासिक फैसला।
2003 – आस्ट्रेलिया के स्टीव वॉ टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने।
2006 – पाकिस्तान और ईरान ने 3 देशों की गैस पाइप लाइन परियोजना से भारत को अलग करने के उद्देश्य से द्विपक्षीय गैस पाइप लाइन करार पर दस्तखत किए।
2008 – टाटा स्टील लिमिटेड को ब्रिटेन में कोयला खनन करने का पहला लाइसेंस प्राप्त हुआ।
2013 – चीन में लगभग 16 करोड़ साल पुराना डायनासोर का जीवाश्म मिला।