आज का इतिहास 27 मई (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 27 मई को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1153 – मेलकॉलम IV स्कॉटलैंड के राजा बने।
1199 – जोन की इंग्लैंड का राजा के रूप में ताजपोशी की गई।
1332 – अबू ज़ैद की उपाधि से याद किए जाने वाले प्रसिद्ध इतिहासकार इब्ने ख़लदून का जन्म।
1538 – जेनेवा में धर्मसुधार आंदोलन के प्रणेता जाॅन केल्विन और उनके शिष्यों को शहर से निकाला गया।
1647 – अमरीका के मसाचूसेट्स राज्य में पहली चुड़ैल आचा यंग को फाँसी दी गई थी।
1805 – नेपोलियन बोनापार्ट इटली के सम्राट बने।
1894 – ख्यातिप्राप्त आलोचक तथा निबन्धकार पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी का जन्म।
1895 – ब्रिटिश आविष्कारक बीर्ट अक्रेस ने फ़िल्म प्रोजेक्टर का पेटेण्ट प्राप्त किया था।
1896 – ज़ार निकोलस द्वितीय रूस के अंतिम सम्राट बने।
– अमेरिका के सेंट लुइस में अाये तूफान से 255 की मौत हो गई और हजारों लोग बेघर हो गए।
1926 – लेबनान में संविधान को अपनाया।
1930 – रिचर्ड ड्रू ने पारदर्शी सिलोफ़न टेप (सैलो टेप) नामक चिपकने वाले टेप का पेटेण्ट प्राप्त किया था। तब इस टेप का इस्तेमाल मोटर-कारों को रंगते हुए उनके शीशों को रंग से बचाने के लिए किया जाता था।
1937 – अमरीका के सान फ़्रांसिस्को में गोल्डन गेट नामक दुनिया के एक सबसे ख़ूबसूरत पुल का उद्घाटन किया गया।
1950 – ब्रिटेन में पेट्रोल खरीदने पर लगी सीमा को खत्म कर दिया गया।
1951 – बम्बई (अब मुंबई) में तारापुरवाला एक्वेरियम का उद्घाटन हुआ।
1957 – कॉपीराइट बिल पारित हुआ।
1962 – भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे धमाकेदार हरफनमौला खिलाड़ी रवि शास्त्री का जन्म।
1964 – आधुनिक भारत का निर्माता और भारत के पहले प्रधानमंत्री (1947-1964) जवाहरलाल नेहरू का निधन।
1973 – बहरीन में संविधान अपनाया गया।
1981 – सोवियत संघ ने पूर्वी कजाख क्षेत्र में परमाणु परीक्षण किया।
1983 – जापान में आए 7.7 रिएक्टर स्केल के भूकंप में 104 लोगों की मौत हो गई थी।
1991 – आस्ट्रिया का बोइंग 767-300 विमान थाईलैंड की राजधानी बैंकाक में दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 223 यात्रियों की मौत।
1994 – नोबेल साहित्य पुरस्कार विजेता रूसी लेखक एलेक्ज़ेंडर सोल्केनित्सिन पश्चिम में 20 वर्ष का निर्वासन समाप्त कर स्वदेश लौटे।
2005 – दक्षिण अफ़्रीका की राजधानी प्रिटोरिया का नाम बदलकर श्वाने करने का निर्णय लिया गया।
2006 – इंडोनेशिया के जावा द्वीप में अाये 6.3 तीव्रता के भूकंप में छह हजार से अधिक लोगों की मौत।
2010 – भारत ने उड़ीसा के चांदीपुर में बालसोरा ज़िले में परमाणु तकनीक से लैस धनुष और पृथ्वी 2 मिसाइल का सफल परीक्षण किया।