आज का इतिहास 23 मई (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 23 मई को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1420 – आस्ट्रिया और सीरिया से यहूदियों को निकाला गया।
1592 – वियेना में जिओरडनो ब्रूनो को गिरफ्तार किया गया था। क्योंकि उनका मानना था कि पृथ्वी सूरज के चारों ओर घूमती है, न कि सूरज पृथ्वी के चारों ओर घूमता है। उनकी इस मान्यता का धर्म-विरुद्ध हरकत माना गया था।
1805 – गवर्नर-जनरल लॉर्ड वेलेजली ने एक आदेश के अंतर्गत दिल्ली के मुग़ल बादशाह के लिए एक स्थायी प्रावधान की व्यवस्था की थी।
1848 – लिलिएनथाल का जन्म। इन्होंने इंसान को पहली बार उड़ना सिखाया। उनकी उड़ान ने क्रांति कर दी।
1879 – रूसी लेखक इवान तुर्गेनेफ़ को ऑक्सफ़ोर्ड विश्वविद्यालय ने नागरिक कानून में डॉक्टरेट की उपाधि दी। वे दुनिया के ऐसे पहले लेखक थे, जिसे यह सम्मान दिया गया था।
1904 – वियेना में पहली कुश्ती विश्व चैम्पियनशिप का आयोजन किया गया था।
1915 – प्रथम विश्व युद्ध के समय इटली ने आस्ट्रिया, हंगरी तथा जर्मनी के ख़िलाफ़ युद्ध की घोषणा की थी।
1919 – जयपुर राजघराने की राजमाता महारानी गायत्री देवी का जन्म।
1928 – 'इतालिया' नामक जैप्लिन वायुपोत में उत्तरी ध्रुव तक पहुँचने का पहला अभियान शुरू हुआ था।
1949 – पश्चिम जर्मनी संविधान को अंगीकार करने के बाद औपचारिक रूप से अस्तित्व में आया।
1977 – बेनिन ने संविधान को अंगीकार किया।
1984 – बछेन्द्री पाल दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट को फ़तह करने वाली पहली भारतीय महिला बनी।
1985 – एक बाँझ औरत ने इलाज के बाद सात बच्चों को एक साथ जन्म दिया था। इनमें से तीन नवजात ही जीवित रहे, लेकिन वे तीनों भी पूरी तरह से स्वस्थ नहीं थे। परख नली शिशुओं के जन्म की यह पहली बड़ी कोशिश असफल सिद्ध हुई थी।
1999 – योहानिस रौ संघीय जर्मनी के नये राष्ट्रपति नियुक्त।
2004 – बांग्लादेश में तूफ़ान के कारण मेघना नदी में नाव डूबने से 250 डूबे।
2008 – भारत ने सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल पृथ्वी-2 का सफलतापूर्वक परीक्षण किया।
2009 – भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे दक्षिण कोरिया के पूर्व राष्ट्रपति 'रोह मू ह्यून' ने अपने घर के नज़दीक पहाडियों से छलांग लगाकर आत्महत्या की।
2010 – भारत के उच्चतम न्यायालय ने बिना विवाह किये महिला और पुरुष का एक साथ रहना अपराध नहीं माना।