आज का इतिहास 2 मई (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 2 मई को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1875 – अमेरिका ने 20 सेंट का सिक्का ढालना बंद कर दिया। 
1885 – बेल्जियम के राजा लियोपोल्ड द्वितीय ने की स्वतंत्र स्टेट कांगो की स्थापना।
1920 – नीग्रो नेशनल लीग बेसबॉल का पहला मैच इंडियानापोलिस में खेला गया।
1921 – ऑस्कर पुरस्कार से सम्मानित फ़िल्म निर्माता, निर्देशक और लेखक सत्यजित रे का जन्म।
1924 – नीदरलैंड ने सोवियत संघ को मान्यता देने से इनकार किया।

1933 – जर्मनी में हिटलर ने मजदूर संघों पर प्रतिबंध लगाया। 
1945 – इटली में मौजूद जर्मन सैनिकों ने आत्मसमर्पण किया। 
1949 – महात्मा गांधी की हत्या मामले की सुनवाई शुरू हुई।
1950 – फ्रांस ने कोलकाता के पास स्थित अपने उपनिवेश चंद्रनगर को भारत सरकार को सौंपा।
1952 – दुनिया के पहला जेट विमान डी हैविलैंड धूमकेतु 1 ने लंदन से जोहांसबर्ग तक अपनी पहली उड़ान भरी।
1955 – टी विलियम्स ने अपने नाटक ‘कैट ऑन अ हॉट टिन रूफ’ के लिए पुलित्जर पुरस्कार जीता।
1959 – पहला थर्मोप्लास्टिक संयंत्र रिसरा में खोला गया।
1968 – लोक सभा ने सार्वजनिक भविष्य निधि विधेयक पारित किया।
1985 – प्रसिद्ध पत्रकार और साहित्यकार बनारसीदास चतुर्वेदी का निधन।
1986 – संयुक्त राष्ट्र अमेरिका की 30 वर्षीया एन. बैन्क्राफ़ उत्तरी ध्रुव पर पहुँचने वाली प्रथम महिला बनीं।
1997 – ब्रिटेन में 18 वर्षों बाद लेबर पार्टी सत्ता में आयी, उसके नेता टोनी ब्लेयर ब्रिटेन के संसदीय इतिहास में सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री बने।
1999 – मिरेया मोस्कोसो पनामा की पहली महिला राष्ट्रपति निर्वाचित।
2004 – मारेक बेल्का पोलैंड के नये प्रधानमंत्री बने।
2008 – वर्मा में चक्रवात नरगिस के आने से 1,38,000 लोग मारे गए और लाखों लोग बेघर।