आज का इतिहास 19 मई (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 19 मई को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1568 – इंग्लैंड की महारानी एलिजाबेथ प्रथम ने स्कॉट रानी मैरी को गिरफ्तार किया।
1571 – मिग्यूल लोपेज डी जगाज्पी ने फिलीपींस की राजधानी मनीला की स्थापना की।
1792 – रूसी सेना पोलैंड में दाखिल हुई।
1848 – दुनिया का पहला डिपार्टमेंटल स्टोर खुला।
1885 – जर्मन चांसलर बिस्फार्क ने अफ्रीकी देश कैमरून और टोंगोलैंड पर कब्जा किया।
1892 – बहुचर्चित नाटककार और कवि आॅस्कर वाइल्ड जेल से ​रिहा किए गए थे।
1900 – दुनिया के तब के सबसे बड़े रेल सुरंग सिंपलन यात्रियों के लिए खुला, इटली-स्विट्जरलैंड मार्ग से जुड़े।
1904 – भारत के पहले उद्योगपतियों में से एक व टाटा समूह के संस्थापक जमशेदजी नुसरवानजी टाटा का निधन हुआ।
1910 – महात्मा गांधी की हत्या कर इतिहास के पन्नें में काला अध्याय जोड़ने वाले नाथूराम गोडसे का जन्म हुआ।
1913 – देश के छठे राष्‍ट्रपति नीलम संजीव रेड्डी का जन्‍म।
1926 – बेनितो मुसोलिनी ने इटली को फांसीवादी राष्ट्र घोषित किया।
1930 – श्वेत महिलाओं को साउथ अफ्रीका में वोट देने का अधिकार प्राप्त हुआ।
1934 – रस्किन बांड का जन्‍म हिमाचल प्रदेश के कसौली में हुआ।
1939 – रूस और ब्रिटेन ने नाजी विरोधी समझौते पर हस्ताक्षर किए।
1971 – रूस ने मार्स-2 प्रोग्राम लांच किया।
1976 – ऑस्ट्रेलिया ने सोने के स्वामित्व को कानूनी मान्यता दी।
1979 – हिन्दी के शीर्ष साहित्यकार हज़ारी प्रसाद द्विवेदी का निधन।
1999 – भारतीय मूल के महेन्द्र चौधरी फिजी के प्रधानमंत्री नियुक्त।
2000 – फिजी में भारतीय मूल के प्रधानमंत्री महेन्द्र चौधरी की सरकार को सात नाकाबपोश सशस्त्र व्यक्तियों द्वारा तख्तापलट।
2002 – पूर्वी तिमोर चार सदियों की दासता के बाद नयी सहस्त्राब्दी के पहले नये राष्ट्र के रूप में विश्व मानचित्र पर उभरा।
2006 – भारतीय मूल के मलेशियाई उद्योगपति टी. रविचन्द्रन ने माउंट एवरेस्ट को फ़तह किया।