आज का इतिहास 17 मई (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 17 मई को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1498 – पुर्तगाल का प्रसिद्ध खोजी नाविक वास्कोडिगामा पहली बार कालीकट के निकट पहुंचा।
1540 – हरदोई में हुई कन्नौज की लड़ाई में शेरशाह ने हुमांयू को हराया।
1756 – ब्रिटेन ने फ्रांस के विरुद्ध युद्ध की घोषणा की।
1769 – ईस्ट इंडिया कंपनी ने बंगाल के कपड़ा उद्योग को बर्बाद करने के लिए बुनकरों पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए।
1857 – बहादुर शाह द्वितीय मुगल सम्राट घोषित हुए।
1865 – विश्व संचार दिवस मनाने की शुरुआत हुई।
1884 – अलास्का अमेरिका का हिस्सा बना।
1928 – नौवें आधुनिक ओलंपिक खेलों की एम्स्टर्डम में शुरुआत हुई।
1951 – देश के मशहूर गजल गायक पंकज उधास का जन्म हुआ।
1970 – थोर हेयरडाल ने इसी दिन मोरक्को से यात्रा की शुरुआत की और अटलांटिक महासागर को 57 दिनों में पार कर लिया।
1974 – आयरलैंड के डबलिन और मोनाघन में बम धमाके में 28 लोग मारे गए।
1975 – जापानी महिला श्रीमती जुनको तैबेई माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली प्रथम महिला बनी।
1976 – उज्बेकिस्तान में भूकंप से हजारों लोग मारे गए।
1978 – मशहूर कॉमेडियन चार्ली चैपलिन का चुराया हुआ ताबूत खोज लिया गया। चार्ली की मौत स्विटजरलैंड में 1977 में हुई और उन्हें जेनेवा झील के पास दफनाया गया। लेकिन दो चोर ने उनके ताबूत को चुराकर उसके बदले चार लाख पाउंड की मांग की थी।
1983 – इजरायल और लेबनान के बीच शांति संधि पर हस्ताक्षर हुआ।
1987 – सुनील गावस्कर ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया।
1993 – इंटेल ने पेंटियम प्रोसेसर लांच किया।
2000 – रूसी संसद के ऊपरी सदन फ़ेडरलिस्ट्स ने परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि की मंजूरी प्रदान की।
2002 – पाकिस्तान में मृत अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल का शव क़ब्रिस्तान से बरामद।
2008 – तालिबानी आतंकवादियों ने पाकिस्तान के राजदूत तारिक अजीजुद्दीन को रिहा किया।
2010 – भारतीय बॉक्सरों ने कॉमनवेल्थ बॉक्सिंग चैंपियनशिप के सभी छह स्वर्ण पदक जीत लिए।
2013 – इराक में सिलसिलेवार बम विस्फोटों में 90 लोगों की मौत, 200 घायल।