आज का इतिहास 16 मई (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 16 मई को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1606 – रूस में दो हजार विदेशी नागरिकों की हत्या हुई।
1805 – प्रसिद्ध ब्रिटिश अन्वेषक एवं राजदूत सर अलेक्ज़ेंडर बर्न्स का जन्म।
1875 – वेनेजुएला और कोलंबिया में भूकंप से 16 हजार लोगों की मौत हुई।
1877 – फ्रांस में राजनीतिक संकट शरू हुआ।
1881 – बर्लिन के पास लिस्टरफेलडर में बिजली से चलने वाली पहली ट्राम सेवा की शुरुआत हुई।
1929 – दुनिया भर में आॅस्कर पुरस्कारों के नाम से प्रतिष्ठित एकेडमी अवॉर्ड की शुरुआत हॉलीवुड के रूजवेल्ट होटल में सिर्फ 270 लोगों की मौजूदगी में हुई।
1960 – भारत और इंग्लैड़ के बीच टेलेक्स सेवा की शुरुआत की गई।
1975 – सिक्किम देश का 22 वां राज्य बना।
1991 – महारानी एलिजाबेथ द्वितीय अमेरिकी कांग्रेस को संबोधित करने वाली पहली ब्रिटिश साम्राज्ञी बनीं ।
1996 – अटल बिहारी वाजपेयी भारत के दसवें प्रधानमंत्री बने ।
2004 – रोजर फ़ेडेरर ने हेम्बर्ग मास्टर्स ख़िताब जीता।
2005 – सोनी कॉर्पोरेशन ने तीन तरह से खेलने वाले नए प्लेस्टेशन 3 वीडियो गेम मशीन पेश किया।
2006 – न्यूजीलैंड के 47 वर्षीय मार्क इंजलिस ऐसे पहले पर्वतारोही बन गये, जिन्होंने कृत्रिम पैरों के सहारे एवरेस्ट की चोटी पर झण्डा फहराया।
2007 – निकोलस सरकोजी फ्रांस के 23 वें राष्ट्रपति बने।
2013 – अमेरिकी वैज्ञानिकों को पहली बार क्लोन किए गए इंसानी भ्रूण से स्टेम सेल यानि मूल कोशिका निकालने में सफलता मिली।
2014 – उद्योगपति और टाटा स​मूह के सदस्य और टाटा इस्पात के पूर्व अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक रुस्तमजी होमसजी मोदी का निधन।
– नैरौबी में एक धमाका हुआ जिसमें करीब 12 लोगों की मौत हो गई।
– 16 वें लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत मिला।